फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ITBP jawan accused of sexual molestation of lady constable in mussoorie

मसूरी: आईटीबीपी के जवान पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज , कैंपस में तैनात महिला कर्मचारी ने लगाए आरोप

Sat, 11 Dec 2021 11:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 11 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
ITBP jawan accused of sexual molestation of lady constable in mussoorie
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

आईटीबीपी में कार्यरत एक जवान के खिलाफ वहीं तैनात महिला कांस्टेबल ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन भी कर दिया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसके हर संभव ठिकानों पर उसे तलाश रही है।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज के आदेश

शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि आईटीबीपी अकादमी के कांबेट विंग में कार्यरत सिपाही (जीडी) मोहन सिंह दानू के खिलाफ आईटीबीपी की ही एक महिला कांस्टेबल ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार दुष्कर्म की घटना पांच दिसंबर को हुई। इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक के पास भी पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज के आदेश दिए। इस पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई। दूसरी और पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पुलिस अभी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जांच कैंट थाने की महिला उप निरीक्षक पिंकी पंवार को सौंपी गई है। चूंकि मामला आईटीबीपी अकादमी से जुड़ा है, इस लिए आईटीबीपी प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है। इस संबध में आईटीबीपी अकादमी के कांबेट विंग के अधिकारियों का पक्ष लेने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed