फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   it will be rain and fast storm in uttarakhand.

उत्तराखंड पर 72 घंटे होंगे भारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Wed, 04 May 2016 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 May 2016 08:56 AM IST
सार

  • मौसम विभाग ने 72 घंटे तेज हवाएं चलने की दी चेतावनी
  • सूबे के कई क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार

विज्ञापन
it will be rain and fast storm in uttarakhand.
तूफान - फोटो : concept photo

विस्तार

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 72 घंटे मैदानी इलाकों में तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग ने मंगलवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान जताया था, जिसके अनुरूप पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश भी हुई।

विज्ञापन


मंगलवार को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्य दर्जे की बारिश 7 मई तक रहने की संभावना है। आंधी और कई जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं से कच्चे मकानों और खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन


पहाड़ी इलाकों में बारिश
मंगलवार को प्रदेश के कई जनपदों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की सूचना मिली है, जबकि मैदानी इलाकों में दिनभर हल्के बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार से आगामी 72 घंटे प्रदेश के मैदानी इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। साथ ही राजधानी में भी आंशिक से पूरे बादल छाये रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।


चारों धाम में 7 तक मौसम खराब
मौसम विभाग ने मंगलवार को चारों धाम और हेमकुंड साहेब के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें प्रशासन को सात मई तक गर्जन के साथ बारिश के लिए सर्तक रहने की सलाह दी गई है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री, हेमकुंड साहेब के अलावा पिथौरागढ़ के उच्च क्षेत्रों में प्रशासन को सतर्कता बरतनी होगी। विभाग के मुताबिक 6 और सात मई को इन क्षेत्रों में हिमपात भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed