फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IPS officers transferred in Uttarakhand Tripti Bhatt becomes Additional Secretary Home read All Updates

Uttarakhand News: प्रदेश में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले, तृप्ति भट्ट संभालेंगी अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी

Fri, 12 Dec 2025 07:43 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Dec 2025 07:43 PM IST
सार

उत्तराखंड में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। गृह विभाग ने इसका आदेश जारी किया, जिसमें विम्मी सचदेवा से आईजी मुख्यालय हटाया गया है।

विज्ञापन
IPS officers transferred in Uttarakhand Tripti Bhatt becomes Additional Secretary Home read All Updates
आईपीएस तृप्ति भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

गृह विभाग ने 15 आईपीएस के तबादले कर दिए। शुक्रवार को जारी तबादला आदेश में आईपीएस तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह एवं कारागार की जिम्मेदारी के साथ ही एसपी फायर सर्विस की जिम्मेदारी भी दी गई।

सचिव गृह शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा रमन से मुख्यालय का चार्ज हटाया गया है जबकि प्रोविजनिंग एवंड मॉर्डनाइजेशन बरकरार रखा गया है। पीएसी में तैनात आईपीएस नीरू गर्ग को अब आईजी फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


आईजी कृष्ण कुमार वीके से सीआईडी की जिम्मेदारी हटाकर आईजी अरुण मोहन जोशी को दी गई है। कृष्ण के पास केवल पुलिस दूरसंचार रहेगा। आईजी मुख्तार मोहसिन से फायर सर्विस हटाकर उन्हें जीआपी की जिम्मेदारी दी गई। आईजी करन सिंह नगन्याल को आईजी कारागार बनाया गया है। आईपीएस नीलेश आनंद भरणे से पीएसी की जिम्मेदारी हटाई गई है। बाकी विभाग यथावत रहेंगे। आईपीएस सुनील कुमार मीणा से जीआरपी की जिम्मेदारी हटाते हुए बाकी यथावत रखे हैं। आईपीएस योगेंद्र सिंह रावत को आईजी कार्मिक के साथ मुख्यालय भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चमोली कार हादसा:  बच्चे पूछ रहे सवाल...अब कभी मां हमको स्कूल भेजने नहीं जाएगी, शादी में शामिल होने गई थी बसंती

डीआईजी निवेदिता कुकरेती से फायर सर्विस हटाकर एसडीआरएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस यशवंत सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर, आईपीएस रामचंद्र राजगुुरु को एसपी पुलिस मुख्यालय, आईपीएस सरिता डोबाल को एसपी एटीएस, आईपीएस हरीश वर्मा को सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed