फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother dies in car accident children asking questions now mother will not go to send us to school Chamoli News

चमोली कार हादसा: बच्चे पूछ रहे सवाल...अब कभी मां हमको स्कूल भेजने नहीं जाएगी, शादी में शामिल होने गई थी बसंती

Fri, 12 Dec 2025 03:41 PM IST
रेनू सकलानी यशवंत बडियारी, संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली)
यशवंत बडियारी, संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Dec 2025 03:41 PM IST
सार

चौड़ की बसंती देवी अपने बच्चों को स्कूल भेजकर विवाह में शामिल होने कार में मोपाटा गांव गई थी, लेकिन किसी को क्या पता था कि वह लौटेगी नहीं।

विज्ञापन
Mother dies in car accident children asking questions now mother will not go to send us to school Chamoli News
चमोली कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सड़क दुर्घटना में चौड़ गांव के तीन लोगों की मौत से मातम पसरा है। बहू बसंती की मौत की सूचना से उसके सास व ससुर बेहोशी की हालत में हैं वहीं बसंती के छोटे बच्चे दादा-दादी से सवाल पूछ रहे हैं कि अब उनकी मां कभी उनको स्कूल भेजने नहीं जाएगी। बच्चों के सवाल को लेकर परिजन सहित सांत्वना देने पहुंच रहे लोग भी भावुक हो रहे हैं।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवाल ब्लॉक के मोपाटा गांव में थराली से बारात गई थी। इस विवाह समारोह में चौड़ गांव के लोगों को दुल्हन पक्ष से निमंत्रण था। चौड़ की बसंती अपने सास, ससुर व तीन बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी। शादी के निमंत्रण पर वह बृहस्पतिवार की सुबह अपने बच्चों को स्कूल भेजकर विवाह में शामिल होने नारायण सिंह की कार में मोपाटा गांव गई थी। बसंती के पति कुंवर सिंह मुंबई में नौकरी करते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Roorkee: एक मोबाइल एप... 54 लाख लोगों की दौड़ होगी खत्म, राशन कार्डधारकों को मिलेगी बड़ी राहत; लॉन्च की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गांव की मोहनी देवी व भजन सिंह की भी इसी कार दुर्घटना में मौत से गांव में सन्नाटा पसरा है। मोहनी देवी के पति मान सिंह की मृत्यु पांच वर्ष पहले हो गई थी। मोहनी अपने पीछे तीन बेटी व सास को छोड़कर दुनिया से विदा हो गई। वहीं भजन सिंह पूर्व सैनिक थे। उनके दो बेटे व पत्नी है। दोनों बेटे नौकरी करते हैं। गांव के हरेंद्र सिंह कोटेड़ी ने बताया कि इस दर्दनाक घटना से चौड गांव में शोक है, कल पोस्टमार्टम के बाद तीनों का अंतिम संस्कार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed