{"_id":"5bb6e0ce867a5528e13de323","slug":"investor-summit-in-dehradun-tight-security-of-guest","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्वेस्टर समिट: मेहमानों के लिए सुरक्षा का कड़ा घेरा, तैनात होंगे 1500 पुलिस अधिकारी और जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्वेस्टर समिट: मेहमानों के लिए सुरक्षा का कड़ा घेरा, तैनात होंगे 1500 पुलिस अधिकारी और जवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्वेस्टर्स समिट में पहुंच रहे मेहमानों की की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस खासी मुस्तैद दिख रही है।
विज्ञापन
आयोजन में तकरीबन 1600 मेहमानों की सुरक्षा के लिए लगभग 1500 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (एसपीजी) की एक टुकड़ी ने स्टेडियम के बहार मोर्चा संभाल लिया है।
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार आयोजन स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। बताया कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों से फोर्स मंगाई जा रही है। इनमें पीएसी व अर्द्धसैनिक बल भी शामिल हैं। उधर, बृहस्पतिवार को एसपीजी की एक टुकड़ी देहरादून पहुंच चुकी है। इस टुकड़ी ने स्टेडियम के अंदर और बाहर निरीक्षण कर कई जवानों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
जंगलों में भी होगी कांबिंग
रायपुर स्टेडियम के आसपास जंगलों में भी पुलिस शुक्रवार से कांबिंग शुरू करेगी। इसके लिए थानो रोड के आसपास के गांवों में सत्यापन भी तेज कर दिया गया है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने सादे कपड़ों में जवानों को जौलीग्रांट से स्टेडियम के बीच कई प्वाइंट पर तैनात कर दिया है।
विज्ञापन