फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   investigation of Certificates will be done 

उत्तराखंड: 72 हजार से अधिक शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच

Wed, 26 Apr 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Apr 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
investigation of Certificates will be done 
Demo Pic - फोटो : demo

प्रदेश में 72 हजार से अधिक टीचरों के प्रमाण पत्रों की विभागीय जांच होगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़े की शिकायतों पर सीबीआई से भी जांच की संस्तुति की गई है, लेकिन इसमें कुछ समय लग सकता है। जिसे देखते हुए विभागीय जांच का भी निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने विधान सभा स्थित कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के सरकारी एवं अशासकीय सभी स्कूलों के टीचरों के प्रमाण पत्रों की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़े करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद से मान्यता लेने वाले व सीबीएससी बोर्ड के स्कूलों में सरकार किताबें उपलब्ध कराएगी। इसके मुद्रण के लिए आवेदन किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई प्राइवेट स्कूलों में खेल मैदान, कंप्यूटर, शौचालय, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, लेकिन इसके नाम पर अभिभावकों से शुल्क वसूला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीए टीचरों की नियुक्तियों में भी नियम ताक पर 
प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में पीटीए टीचरों की नियुक्तियों में भी नियम ताक पर रखे गए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक  शासन की ओर से जीओ जारी किया गया कि वर्ष 2011 के बाद पीटीए टीचरों की नियुक्ति नहीं की जाएगी, यदि किसी स्कूल में नियुक्ति हुई तो संबंधित संस्थान की मान्यता निरस्त कर दी जाएगी, लेकिन कई स्कूलों ने नियम ताक पर रखकर नियुक्तियां की हैं। 


बीएड डिग्री में भी फर्जीवाड़ा 
प्रदेश में कई टीचर बगैर प्रवेश परीक्षा बीएड की डिग्री पाए हैं। सूत्रों की माने तो यह फर्जी बीएड की डिग्री के आधार पर न सिर्फ नौकरी बल्कि प्रमोशन भी पाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed