मेरा कॉन्फिडेंस ही मुझे ताज दिलाएगाः प्रियांशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस के ग्रैंड फिनाले के लिए देहरादून से प्रियांशी को चुना गया है। फिनाले के लिए देश के अलग-अलग शहरों से 21 मॉडलों का चयन किया गया है। अपनी सुंदरता और कॉनफिडेंस से प्रियांशी फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं।
प्रियांशी देहरादून की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रही हैं और उनकी स्कूलिंग यूपी से हुई हैं। इनके पिता एसबीआई बैंक में कार्यरत थे, जिनका निधन 2005 में हो गया।
तब से प्रियांशी की मां ही घर और उसके छोटे भाई को संभाल रही हैं। प्रियांशी की मां एसबीआई इंश्योरेंस में कार्यरत हैं और प्रियांशी को हर तरह से सपोर्ट करती हैं। प्रियांशी संग उमर उजाला की बातचीत के प्रमुख अंश...
सवालः बीटेक करते हुए मॉडलिंग के लिए कैसे समय निकालती हैं?
जवाबः मां के सपोर्ट से ये सब हो पाया है। इसके साथ ही मेरे दोस्त भी इसमें मेरी मदद करते हैं।
सवालः अमर उजाला फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस में जीत हासिल करने के लिए क्या स्ट्रैटेजी बनाई है?
जवाबः ऐसी कोई खास स्ट्रैटेजी नहीं है। मॉडलिंग में सफलता पाने के लिए आपके पास सुंदरता के साथ स्मार्टनेस भी होनी चाहिए और भगवान की दुआ से मेरे पास दोनों हैं। मेरा कॉनफिडेंस ही मुझे फेम मिस इंडिया प्रिसेस का ताज दिलाएगा।
सवालः पढ़ाई और मॉडलिंग के बाद अगर टाइम बचता है तो क्या करती हैं?
जवाबः मुझे कपड़े डिजायन करना बेहद पसंद है और मैंने अपनी कई ड्रेसेज खुद डिजायन की हैं। इसके लिए मैंने कोई कोर्स नहीं किया है।
सवालः इंजीनियरिंग और मॉडलिंग में से आप किस फिल्ड में करियर बनाना चाहेंगी?
जवाबः अगर आपका पैशन ही आपका करियर बन जाए तो काम करने का मजा दोगुना हो जाता है। मैं मॉडलिंग में ही नाम कमाना चाहती हूं।
सवालः क्या आप बॉलीवुड में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं?
जवाबः हां, मेरे पास डॉयरेक्टर विक्की योगी की एक फिल्म का प्रपोजल है। और मैंने एक वेबसाइट के लिए फोटोशूट भी किया है।
50 प्रतिभागियों में से हुआ था टॉप-5 का चयन
अमर उजाला के फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस का ऑडिशन देहरादून में आयोजित किया गया था। कुकरेजा इंस्टीट्यूट में आयोजित ऑडिशन में तीन राउंड के बाद 50 प्रतिभागियों में से टॉप-5 का चयन हुआ।
चुने गए प्रतिभागी आगरा में होने वाली फेम मिस नॉर्थ इंडिया के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभाग करेंगी। इसमें विजेता को फिएट पुंटो और अनुराग दीक्षित की म्यूजिक एल्बम (यूनीवर्सल एकेडमी) में काम करने का मौका मिलेगा।
इससे पहले मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस के लिए देहरादून से 200 प्रतिभागियों ने ऑन लाइन और ग्राउंड प्रमोशन में अप्लाई किया था, जिसमें चुने गए करीब 50 प्रतिभागियों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया था।
तीन राउंड के ऑडिशन में पहले राउंड में रैंप वॉक के साथ ही इंट्रोडक्शन लिया गया, जिसमें 25 मॉडल का चयन दूसरे राउंड के लिए हुआ था। दूसरे राउंड में प्रतिभागियों का टैलेंट परखा गया, जिसमें प्रतिभागियों ने डांस, सिंगिंग एक्टिंग से अपना हुनर दिखाया था।
फाइनल राउंड क्वैश्चन राउंड था, जिसमें जजों ने समाज, बालिका शिक्षा, वातावरण, देश और दुनिया के राजनीतिक परिदृश्य से संबंधित सवाल पूछे थे।
जजों ने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब और कॉफिंडेंस के आधार पर सानिया छांछरा, शिप्रा थापा, अपराजिता वर्मा, प्रियांशी, चारू बलोदी का चयन किया था। जिसमें से प्रियांशी का चयन ग्रांड फिनाले के लिए हुआ है।
यह हैं फाइनल राउंड में पहुंची प्रतिभागी
प्रतिभागियों के नाम - शहर
नव्या उपाध्याय - आगरा
अनमोल चौधरी - अलीगढ़
गुरुषा गांधी - बरेली
जैसमिन - चंडीगढ़
नेहा शर्मा - शिमला
प्रियांशी - देहरादून
शिवानी तोमर - मेरठ
किनारी जनगिद - जयपुर
अशिमा चौहान - इलाहाबाद
अंकिता राठौड़ - लखनऊ
नेहा कटियार - लखनऊ
रशलिका सबरवाल - दिल्ली
वर्तिका पाठक - दिल्ली
एश्वर्या सुश्मिता - दिल्ली
नेहा तुरन - दिल्ली
वैशाली - दिल्ली
गुरुषा - गुड़गांव
निकिता शर्मा - शिमला
शिखा शर्मा - धर्मशाला
शैलजा पाल - सोलन
क्षमा प्रधान - इलाहाबाद