{"_id":"611ac1048ebc3e42cc15f9b9","slug":"interstate-vehicle-thief-gang-caught-10-motorcycles-recovered-city-news-drn387642949","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 10 मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 10 मोटरसाइकिल बरामद
विज्ञापन
डोईवाला क्षेत्र में दुपहिया वाहनों की चोरी करने वालों आरोपियों को देहरादून कोतवाली लेकर आई पुलि
- फोटो : DEHRADUN
पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। ये मोटरसाइकिलें इन्होंने दून, हरिद्वार और बिजनौर से चोरी की थीं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सोमवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कांफ्रेंस में कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत 13 अगस्त को डोईवाला थाने में सचिन निवासी रेशम माजरी ने मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत की थी। उनकी मोटरसाइकिल सतनाम ढाबा भानियावाला के सामने से चोरी कर ली गई थी। मुकदमा दर्ज कर चोरी के खुलासे के लिए इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने रूट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी क्रम में पहले वाहन चोरी के मामलों में जेल गए लोगों से भी पूछताछ की गई।
पता चला कि मुरादाबाद का एक वाहन चोर गिरोह देहरादून में सक्रिय है। इस पर पुलिस ने तीन आरोपियों विपिन कुमार, वासुदेव और दीपक को जीवनवाला से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चौथे आरोपी नकुल को उन्होंने एक फैक्ट्री में चोरी की मोटरसाइकिलों की निगरानी के लिए छोड़ा है। पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर 10 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। इनमें विपिन, वासुदेव और नकुल ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद के रहने वाले हैं। जबकि, नकुल ज्वालापुर हरिद्वार का निवासी है।
विज्ञापन
इस वर्ष 63 फीसदी वाहन चोरियों का खुलासा
इस साल पुलिस ने अब तक हुई वाहन चोरी में से 63 फीसदी मामलों का खुलासा किया है। अब तक वाहन चोरी की 100 घटनाएं हुई हैं। इसी क्रम में डकैती, लूट, वाहन लूट, चेन स्नैचिंग में 100 फीसदी खुलासा हुआ है। जबकि, नकबजनी की 62 घटनाओं में से 56 का खुलासा किया गया है। इस खुलासे का प्रतिशत 90 फीसदी है। साथ ही अन्य चोरियों में भी राष्ट्रीय औसत से अधिक खुलासे और संपत्ति बरामद की गई है। अन्य चोरियों के कुल 133 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें 65 फीसदी का खुलासा किया गया, जिसके तहत 55 फीसदी चोरी की गई संपत्ति को बरामद किया गया है।