फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international yoga day 2021 : yoga video capsule will help in beating post covid

योग दिवस : पोस्ट कोविड को मात देने में योग का वीडियो कैप्सूल करेगा मदद, समस्या का होगा समाधान

Mon, 21 Jun 2021 03:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 21 Jun 2021 03:16 PM IST
सार

कोरोना काल में एलोपैथी के साथ डॉक्टर योग और प्राणायाम जैसी एक्सरसाइज को भी मुफीद मान रहे हैं। इसके चलते घर-घर में योग के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं।

विज्ञापन
international yoga day 2021 : yoga video capsule will help in beating post covid
yoga, yog diwas, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी महीनों तक लोगों में थकान, सांस फूलना और कार्यक्षमता में कमी जैसी कई तरह की शिकायत सामने आ रही है। कोरोना से ग्रसित हुए अधिकांश लोग पोस्ट कोविड समस्याओं को लेकर डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


हरिद्वार : पतंजलि में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बालकृष्ण ने कहा - इसमें है अपार शक्ति
विज्ञापन


अब योग के जरिये इसके समाधान के लिए शोधार्थी पहल करने में जुटे हैं। पोस्ट कोविड को मात देने वाले योग आसनों का वीडियो कैप्सूल तैयार किया जा रहा है। इसे यू ट्यूब पर निशुल्क जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उत्तराखंड : अब सरकारी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में इमरजेंसी के समय डॉक्टर मरीज को दे सकेंगे एलोपैथिक दवा

कोरोना काल में एलोपैथी के साथ डॉक्टर योग और प्राणायाम जैसी एक्सरसाइज को भी मुफीद मान रहे हैं। इसके चलते घर-घर में योग के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं।

ई-मेल और व्हाट्सएप पर भेजा जाएगा वीडियो का लिंक

वहीं, कोरोना से ग्रसित लोग ठीक होने के बाद भी कमजोरी समेत कई दिक्कतें महसूस कर रहे हैं। इसे दूर करने के लिए लोग घरों पर योग, आसन और प्राणायाम का सहारा ले रहे हैं, लेकिन पोस्ट कोविड के किस लक्षण में कौन सा आसन या प्राणायाम करना है, बिना गाइडेंस के इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति है।

कोविड कर्फ्यू के चलते इस समय योग सेंटर आदि भी बंद पड़े हैं। लिहाजा योग में पीएचडी कर रहे श्री गुरुराम राय विवि देहरादून के शोधार्थी रुड़की निवासी रितेश कुमार ने पोस्ट कोविड के लक्षणों के आधार पर इससे संबंधित बीमारियों को दूर करने के लिए योगासनों का वीडियो कैप्सूल बनाने पर काम शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि वे खुद भी कोरोना से पीड़ित रह चुके हैं। ऐसे में अपने अनुभव के साथ अन्य लोगों से भी पोस्ट कोविड से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली जा रही है। इन समस्याओं को योग आसनों और प्राणायाम से दूर करने के लिए एक वीडियो तैयार किया जा रहा है।

करीब 40 मिनट के इस वीडियो के आधार पर सुबह के समय घर पर ही योगासन किया जा सकता है। जबकि, शाम के समय के लिए अलग से 15 मिनट का वीडियो तैयार किया जा रहा है। दोनों वीडियो को यू ट्यूब पर निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। 

रितेश कुमार ने बताया कि वीडियो तैयार होने के बाद इसे वेबसाइट www.recentjournals.in पर जारी किया जाएगा। इसके बाद कोई भी दिए गए लिंक पर अपनी सामान्य जानकारी भरेगा। उसे ई-मेल या व्हाट्सएप के जरिये वीडियो का लिंक भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed