फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार : पतंजलि में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बालकृष्ण ने कहा - इसमें है अपार शक्ति

Mon, 21 Jun 2021 02:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 21 Jun 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
international yoga day 2021 : yoga day celebration in patanjali yogpeeth haridwar
योग दिवस - फोटो : अमर उजाला

7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य में हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया योगाभ्यास, तस्वीरें

इस दौरान स्वामी रामदेव ने स्वस्थ जीवन व निरोगी काया की प्राप्ति के लिए योग को एकमात्र साधन बताया। यौगिक स्केटिंग, यौगिक जिम्नास्टिक, मल्लखम्भ, मल्लयुद्ध, यौगिक मुद्राओं और झांकियों के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

रामदेव ने कहा कि आज के इस युग में योग धर्म सर्वाेपरि है, योगधर्म ही युग धर्म, राष्ट्र धर्म, सेवा धर्म, मानव धर्म, अध्यात्म धर्म तथा भागवत धर्म है। योग में ही हमारी शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, भावनात्मक, धार्मिक तथा आध्यात्मिक सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान है।

योग फॉर हेल्थ, योग फॉर वैलनेस, योग फॉर पीस, योग फॉर हार्माेनी ये योग के विभिन्न आयाम हैं। योग एक ब्रह्मास्त्र है, जिससे हम अपने शरीर बल, मनोबल, आत्मबल को प्रबल करके जीवन का निर्माण करते हुए अंत में मोक्ष को प्राप्त होते हैं।

international yoga day 2021 : yoga day celebration in patanjali yogpeeth haridwar
योग दिवस - फोटो : yoga, yog diwas, ramdev

रामदेव ने आह्नान किया कि मात्र एक दिन के लिए नहीं प्रतिदिन योग करने का संकल्प लें। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आज 7वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस पूरा विश्व उल्लास के साथ मना रहा है।

international yoga day 2021 : yoga day celebration in patanjali yogpeeth haridwar
योग दिवस - फोटो : अमर उजाला

योग को विविध तरह से किया जा सकता है, उसके विविध अंग तथा आयाम हैं। योग के द्वारा विविध व्याधियों को नष्ट किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि योग ने आम जनता की नहीं चिकित्सकों के जीवन की रक्षा करने में बड़ा योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
international yoga day 2021 : yoga day celebration in patanjali yogpeeth haridwar
योग दिवस - फोटो : अमर उजाला

यह निर्विवाद है कि योग में अपार शक्ति है। हम सबको उस शक्ति को पहचानकर जितना जल्दी हो सके योग से जुड़कर दुनिया को रोगमुक्त करते हुए हिंसा से बचाने का कार्य करना है।

विज्ञापन
international yoga day 2021 : yoga day celebration in patanjali yogpeeth haridwar
वेबसाइट का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर पतंजलि योगसूत्र आधारित एक वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। इस वेबसाइट के माध्यम से एक साथ पांच भाषाओं (हिंदी, संस्कृत, जर्मन, फ्रैंच तथा अंग्रेजी) में योगसूत्र उपलब्ध होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed