फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international yoga day 2018 theft in pm modi dehradun program

देहरादून: पीएम मोदी के कार्यक्रम में चोरों ने दी दस्तक, चोरी हुए कई पर्स और मोबाइल

Fri, 22 Jun 2018 06:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Jun 2018 06:48 AM IST
विज्ञापन
international yoga day 2018 theft in pm modi dehradun program
Seema Devi and Riya - फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में आयोजित पीएम मोदी के कार्यक्रम में चोरों ने भी दस्तक दी। योगाभ्यास करने आई कई महिलाओं के पर्स और मोबाइल चोरी हो गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन के बाद कई महिलाओं और लोगों ने अपने पर्स और मोबाइल खोने की शिकायत की। 

योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई छात्रा रिया निवासी वसंत विहार का बैग चोरी हो गया। वहीं देहरादून निवासी सीमा देवी व उनके साथ आए अन्य लोगों के तीन पर्स और दो मोबाइल चोरी हो गए।
विज्ञापन

करीब 55 हजार साधकों ने भाग लिया

international yoga day 2018 theft in pm modi dehradun program
FRI
गुरुवार को देहरादून के एफआरआई कैंपस में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें करीब 55 हजार साधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कई जिलों से लोग पहुंचे थे।

इस दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी, लेकिन साधकों का सामान सुरक्षित नहीं रह पाया। सुरक्षा के मद्देनजर योग स्थल पर जाने से पहले साधकों के मोबाइल, पर्स और पानी की बोतलें बाहर ही जमा कर ली गईं। जिसमें से कई लोगों के मोबाइल और पर्स चोरी हो गई।

इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि कार्यक्रम स्थल पर पहले ही मोबाइल, पर्स, योगा मैट और पानी की बोतल लाने से मना किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed