{"_id":"5b121aa34f1c1bf66e8b5d90","slug":"international-yoga-day-2018-registration-yoga-with-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर PM मोदी के साथ करना है योग तो जल्द कराइए रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर PM मोदी के साथ करना है योग तो जल्द कराइए रजिस्ट्रेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
International Day of Yoga
- फोटो : file photo
एफआरआई में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शनिवार से शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
सरकार की ओर से 15 दिन के निशुल्क योग प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। यह प्रशिक्षण देहरादून और हरिद्वार में दिया जाएगा। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ के बाद देहरादून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए चुना गया है। इस राष्ट्रीय आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
Trending Videos
21 जून को सुबह छह बजे से आठ बजे तक होगा आयोजन
योग
- फोटो : amar ujala
यह आयोजन एफआरआई में 21 जून को सुबह छह बजे से आठ बजे तक होगा। इस सिलसिले में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने शुक्रवार को सचिवालय में बैठक की।
बैठक में पतंजलि योगपीठ, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, आर्ट ऑफ लिविंग, परमार्थ निकेतन, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, लायंस क्लब, आयुर्वेद विश्वविद्यालय, इंस्टीटूट ऑफ वाटर कंजरवेशन, एम्स ऋषिकेश, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट, भारत स्काउट एंड गाइड, आर्डिनेंस फैक्ट्री, संस्कृत विश्वविद्यालय, ब्रह्म कुमारी, एनआईवीएच, बीएसएनएल, सेना, आईटीबीपी संगठनों और संस्थाओं आदि के प्रतिनिधियों को बुलाया गया था।
मुख्य सचिव ने कहा कि योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

15 दिन का निशुल्क योग प्रशिक्षण होगा
योग
- फोटो : AmarUjala
मुख्य सचिव ने यह भी अपील की कि 15 दिन के निशुल्क प्रशिक्षण के लिए अपने-अपने संस्थानों से योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराएं। सभी संस्थान इस विशेष कार्य के लिए नोडल अधिकारी नामित करें।
सचिव आयुष आरके सुधांशू ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार और उत्तराखंड आयुष विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ईमेल आईडी ayushgram@gmail.com पर कार्यक्रम संबंधी सुझाव दिया जा सकता है।
शनिवार से ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। बैठक में भारत सरकार के संयुक्त सचिव आयुष रंजीत कुमार, उप सचिव वासु रेड्डी व विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, रजिस्ट्रार, संस्थानों के प्रमुख उपस्थित थे।