फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international yoga day 2018 for one day pm modi will stay dehradun

योग दिवस के मौके पर एक दिन देहरादून में रहेंगे पीएम मोदी, ये रहेगा कार्यक्रम

Sat, 09 Jun 2018 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Jun 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
international yoga day 2018 for one day pm modi will stay dehradun
PM Narendra Modi
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजधानी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन


रात लगभग नौ बजे वे सीधे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से सड़क मार्ग के जरिये राजभवन जाएंगे। यहां भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम भी संभव है। पीएम के दौरे की जानकारी मिलने के बाद सरकार, संगठन और शासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

गौरतलब है कि 21 जून को योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को तड़के साढ़े पांच बजे एफआरआई में आयोजित योग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना है।
विज्ञापन

 

20 की रात लगभग नौ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे मोदी

international yoga day 2018 for one day pm modi will stay dehradun
PM MODI
शासन के सूत्रों की मानें तो पहले मोदी को 21 को तड़के ही राजधानी आना था, मगर विजिबिलिटी की दिक्कत के चलते अब वे 20 की रात लगभग नौ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।

यहां से उनकी फ्लीट राजभवन जाएगी। रात्रि भोज के अलावा कई वरिष्ठजनों से उनकी मुलाकात भी संभव है। तत्पश्चात सुबह साढ़े पांच बजे वे सड़क मार्ग से ही एफआरआई पहुंचेंगे। यहां योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सूत्रों की मानें तो 21 जून को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे केदारनाथ भी जा सकते हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शासन ने बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जौलीग्रांट से राजभवन तक के रास्ते को चमकाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा भी की जा रही है। एक अधिकारी की मानें तो जल्द ही पीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम पीएमओ से जारी किया जाएगा। उसके बाद सभी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed