फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International shooting range will be built in Maharana Pratap Sports College of Uttarakhand, Paris Olympics

Uttarakhand News: खुशखबरी... निशानेबाजी के लिए हो जाएं तैयार, प्रदेश में जल्द खुलेगा शूटिंग रेंज का द्वार

Fri, 02 Aug 2024 02:35 PM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Aug 2024 02:35 PM IST
सार

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज बन जाएगी। 

विज्ञापन
International shooting range will be built in Maharana Pratap Sports College of Uttarakhand, Paris Olympics
मीटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ओलंपिक में निशानेबाजी में तीन पदक आने से उत्साहित खिलाड़ियों के लिए एक और खुशखबरी है। उत्तराखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में अक्तूबर तक बनकर तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन

खेल निदेशालय के अनुसार, राज्य 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है। उससे पहले यह शूटिंग रेंज तैयार करने का टारगेट है। इसमें 10, 25 और 50 मीटर की तीन अलग-अलग रेंज तैयार हो रही हैं, जिनमें शूटिंग टारगेट, एचवीएसी (हीटिंग, वेंटिलेशन व एयर कंडीशनिंग सिस्टम), बैफल, फ्लोरिंग, फायर फाइटिंग, लिफ्ट, लाइटिंग का काम चल रहा है।

विज्ञापन

स्टेडियम में शूटिंग रेंज के लिए भवन निर्माण दिसंबर 2022 में पूरा हो गया था। उसके लोकार्पण के बाद से भवन में भूतल व पहली मंजिल पर अलग-अलग हिस्सों में तीन शूटिंग रेंज तैयार की जा रही हैं। हालांकि, ये कार्य बीते मार्च तक पूरा करने का टारगेट था, लेकिन चुनाव के चलते तीन महीने काम बिलकुल बंद रहा। मार्च से जून तक पूरा भवन चुनाव आयोग के पास रहा। अब फिर से रेंज तैयार करने का काम शुरू हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज में बैफल लगाने का काम पूरा
भवन निर्माण पर लगभग 31 करोड़ का खर्च आया था। वहीं अतिरिक्त कार्य (रेंज के भीतर के काम) पांच करोड़ के बजट से पूरे किए जा रहे हैं। कार्य से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि न सिर्फ निशानेबाजी के वेपन और गोलियां, बल्कि रेंज को तैयार करने का लगभग पूरा सामान इंपोर्ट होता है, इसलिए यह खेल और रेंज बनाना दोनों महंगे पड़ते हैं।

इनमें एक रेंज में बैफल लगाने का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा एचवीएसी का कार्य किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को सर्दी-गर्मी में सामान्य तापमान मिले। मौजूदा समय में उत्तराखंड के खिलाड़ी प्राइवेट रेंज में प्रैक्टिस करते हैं, जो न सिर्फ बहुत महंगी पड़ती है, बल्कि उनमें पंखे के सहारे प्रैक्टिस करनी पड़ती है। यह सभी कार्य करीब पांच करोड़ की लागत से पूरे किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...कुदरत का कहर : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही, 22 लोगों की मौत... 54 लापता

शूटिंग रेंज अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार हो रही है। रायपुर की सेंट्रल लोकेशन में होने से उत्तराखंड और आसपास के राज्यों के खिलाड़ियों को दूर-दराज स्थित शूटिंग रेंज जाना नहीं जाना पड़ेगा। राष्ट्रीय खेलों तक यह तैयार हो जाएगा। इससे और बेहतर खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। -जितेंद्र सोनकर, निदेशक, खेल निदेशालय
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed