फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International girl child day 2020 : Daughters are the choice of couple

International girl child day : निसंतान दंपतियों की पसंद हैं बेटियां, आंकड़े कर रहे तस्दीक

Sun, 11 Oct 2020 02:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 11 Oct 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
International girl child day 2020 : Daughters are the choice of couple
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2020 - फोटो : social media

भले ही समाज में कुछ लोग बेटी को पराया धन मानते हों, लेकिन शिक्षित समाज में यह सोच तेजी से बदल रही है। यही वजह है कि संतान सुख से वंचित दंपति भी आज बेटी की चाह रखते हैं।

विज्ञापन


जिला प्रोबेशन विभाग के आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। बीते दो साल में राजकीय शिशु निकेतन से 45 बच्चों को गोद लिया गया है। इनमें 27 बेटियां शामिल हैं। बेटियों को गोद लेने का आंकड़ा करीब 60 फीसदी है। विभाग भी समाज में बेटियों की मजबूत होती स्थिति को देखकर बेहद उत्साहित है। 
विज्ञापन


किलकारी से रोशन हुआ आंगन

प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने बताया कि कुछ ही दिन पहले असम के एक दंपति ने नन्हीं बच्ची को गोद लिया है। बच्ची को सौंप दिया है। बच्ची कई महीने पहले विकासनगर में लावारिस पड़ी मिली थी, लेकिन आज वही बेटी किसी के आंगन को खुशियों से रोशन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का अस्तित्व बचाएगा ‘पालना’

विभाग की ओर से कई साल पहले ‘पालना’ कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें केदारपुरम स्थित राजकीय बालिका निकेतन के बाहर पालना (बच्चों का झूला) लगाया गया था।

ताकि, कोई भी दंपति बेटी होने पर उसे फेंके नहीं, बल्कि पालने में छोड़ दे। उस बच्ची की परवरिश राजकीय शिशु निकेतन में विभाग की निगरानी में की जाती है।

अब वो समय नहीं रहा जब बेटियों को उपेक्षित नजर से देखा जाता हो। आज लोग बेटियों में ही अपना भविष्य सुरक्षित समझते हैं। प्रोबेशन विभाग भी बेटी प्रोत्साहन को लेकर लगातार प्रयासरत रहता है।
-मीना बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed