{"_id":"669c2665d0b0ed690d09e64f","slug":"international-drugs-mafia-haldwani-resident-banmeet-dehradun-news-c-5-1-drn1030-459812-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ईडी की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफिया बनमीत की 9.67 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ईडी की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफिया बनमीत की 9.67 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Sun, 21 Jul 2024 02:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:31 PM IST
सार
मई में बनमीत के भाई परविंदर के ई-वाॅलेट से 130 करोड़ रुपये के बिटकॉइन जब्त करने के बाद अब ईडी की देहरादून शाखा ने दोनों भाइयों की 9.67 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफिया हल्द्वानी निवासी बनमीत नरूला की 9.67 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। बनमीत को ईडी ने गत 29 जून को गिरफ्तार किया था। इसमें उसके भाई परमिंदर की संपत्तियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मई में बनमीत के भाई परविंदर के ई-वाॅलेट से 130 करोड़ रुपये के बिटकॉइन जब्त करने के बाद अब ईडी की देहरादून शाखा ने दोनों भाइयों की 9.67 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ईडी इस मामले की जांच पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) 2002 के प्रावधानों के तहत कर रही है। ईडी ने परविंदर सिंह को 27 अप्रैल 2024 मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस वक्त तक बनमीत भारत नहीं आया था। परमिंदर के ई-वॉलेट से कुछ बिटकॉइन बरामद किए गए थे। इसके बाद जब बनमीत हल्द्वानी आया तो उसे भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Chardham Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरा मलबा, तीन यात्रियों की मौत; पांच घायल
विज्ञापन
हिरासत के दौरान हल्द्वानी में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दोबारा तलाशी ली गई, जिसमें 268 बिटकॉइन बरामद हुए। इनकी कीमत 130 करोड़ रुपये से अधिक है। वर्तमान में आरोपी देहरादून की सुद्धोवाला जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। बता दें कि हल्द्वानी निवासी बनमीत सिंह नरूला को अमेरिका की अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई थी।