फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International Day of Yoga 2025 Darshan Singh from chamoli get rid of drug addiction through yoga

International Yoga Day: चमोली के दर्शन सिंह बने मिसाल...योग से छूटी नशे की लत, पांच और का जीवन सुधारा

Sat, 21 Jun 2025 05:00 AM IST
अलका त्यागी प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 21 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

चमोली जिले के थराली ब्लॉक के चेपड़ों गांव निवासी दर्शन सिंह कुछ साल पहले नशे के आदी हो गए थे। इसके बाद उन्होंने स्वामी रामदेव के प्रवचन सुने और योग की खूबियां जानीं तो वे प्रभावित हो गए।

विज्ञापन
International Day of Yoga 2025 Darshan Singh from chamoli get rid of drug addiction through yoga
दर्शन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नशामुक्ति के लिए योग को फायदेमंद माना जाता है। जब इसके बारे में चेपड़ों गांव के दर्शन सिंंह शाह को पता चला तो उन्होंने योग अपनाया और दो साल में ही उनकी नशे की लत छूट गई। इसके बाद तो उन्होंने गांव के अन्य पांच लोगों के नशे की लत को भी योग से छुड़वा दिया। अब दर्शन सिंह योग के प्रचार-प्रसार में लगे रहते हैं। उन्होंने योग को ही स्वरोजगार का जरिया बना लिया है।

विज्ञापन


चमोली जिले के थराली ब्लॉक के चेपड़ों गांव निवासी दर्शन सिंह (49) कुछ साल पहले नशे के आदी हो गए थे जिससे उनके परिवार के लोग भी परेशान रहते थे। वर्ष 2011 में जब उन्होंने स्वामी रामदेव के प्रवचन सुने और योग की खूबियां जानीं तो वे प्रभावित हो गए।
विज्ञापन


International Yoga Day: भराड़ीसैंण में VVIP के लिए खास इंतजाम, मंडुवे की रोटी और चैंसा के साग का लेंगे जायका

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिदिन भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, भ्रामरी, पदहस्त आसन, अर्द्धचक्रासन, वीरभद्रासन, पर्वतासन, भुजंगासान शुरू कर दिया। सिर्फ दो वर्ष में ही उनके नशे की लत छूट गई। दर्शन सिंह ने बताया कि उन्होंने 2014 से कोई दवाई नहीं खाई।

इसके बाद उन्होंने बड़े भाई के साथ ही गांव के पांच लोगों के नशे की लत को भी योग के माध्यम से छुड़वा दिया। इसके बाद उन्होंने योग को स्वरोजगार का जरिया भी बना लिया। अब वे लोगों को योग भी सिखाते हैं। कई लोगों को वे योग से निरोग बना चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed