{"_id":"6855a37c7b945f91420a87d9","slug":"international-yoga-day-special-arrangements-for-vvips-in-bhararisain-will-taste-pahadi-food-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"International Yoga Day: भराड़ीसैंण में VVIP के लिए खास इंतजाम, मंडुवे की रोटी और चैंसा के साग का लेंगे जायका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Yoga Day: भराड़ीसैंण में VVIP के लिए खास इंतजाम, मंडुवे की रोटी और चैंसा के साग का लेंगे जायका
Fri, 20 Jun 2025 11:40 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:40 PM IST
सार
भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सुहाने मौसम मेंं पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन हो रहा है जिसमें मंगोलिया, नेपाल, मैक्सिको सहित अन्य देशों के राजदूत, उच्चायुक्त सहित कई वीवीआईपी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
भराड़ीसैंण में विदेशी मेहमान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होने वाले योग में जहां विभिन्न देशों के राजदूत, प्रदेश के कई वीवीआईपी शामिल होंगे। वहीं रात्रि भोज में वीवीआईपी मंडुवे की रोटी, काली दाल का चैंसा के साग सहित पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ लेंगे।
विज्ञापन
भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सुहाने मौसम मेंं पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन हो रहा है जिसमें मंगोलिया, नेपाल, मैक्सिको सहित अन्य देशों के राजदूत, उच्चायुक्त सहित कई वीवीआईपी भाग ले रहे हैं। इनके रात्रि भोज को प्रशासन और आयुष विभाग ने खास बनाया है जिसमें पौष्टिक गुणों से भरपूर पहाड़ी व्यंजनों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आठ देशों के राजपूत पहुंचे भराड़ीसैंण, बोले सीएम धामी-गैरसैंण को विश्व में मिलेगी पहचान
विज्ञापन
Trending Videos
मीनू के अनुसार यहां वीवीआईपी के लिए मंडुवे की रोटी, लाल चावल, गहत की दाल, झंगोरे की खीर, राजमा की दाल और काली दाल का चैंसा भी शामिल किया गया है। माना जा रहा है केंद्र और प्रदेश सरकार के मिशन मिलेट के तहत स्थानीय उत्पादों को नए आयाम देने के लिए पहाड़ी व्यंजनों को बड़े स्तर पर प्रमोट किया जा रहा है।