{"_id":"5e542b518ebc3ef3cf45cb5b","slug":"instructions-to-repair-drinking-water-and-power-lines-vikas-nagar-news-drn3372769193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल और बिजली लाइन दुरुस्त करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल और बिजली लाइन दुरुस्त करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
सहसपुर में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते विधायक सहदेव पुंडीर।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सोमवार को सुद्धोवाला स्थित कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को गर्मियों में होने वाली पेयजल किल्लत से निपटने के लिए अभी से व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही यूपीसीएल के अधिकारियों को बिजली लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में जल संस्थान के एसडीओ एपी सिंह ने बताया कि मांडूवाला में टैंक और पाइप लाइन निर्माण के लिए 32 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। 25 फरवरी से पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। सैनिक बस्ती भाऊवाला में भी पेयजल की समस्या से निजात के लिए तालाब का निर्माण किया जा रहा है। राजावाला में स्थापित मिनी ट्यूबवैल की मोटर को बदलने का काम भी शुरू कर दिया गया है। बताया कि कंडोली में भी 100 मीटर नई पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। यूपीसीएल के एसडीओ मोहम्मद उस्मान ने बताया कि सेलाकुई तेलपुरा गांव में घरों के ऊपर झूल रही बिजली की लाइन को हटाने का काम भी इस माह के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा।
विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों को ग्राम सभा सोडा की सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही लोनिवि को भाऊवाला-जन्नत रोड के निर्माण के निर्देश दिए। इस मौके पर सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फरस्वाण, तनुज शर्मा, नीरज नेगी, अनूप सेमवाल, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, कुंदन सिंह बिष्ट, पवन सिंह रावत, पुष्प, आनंद थपलियाल, संदेश कुमार आदि मौजूद रहे।