{"_id":"2b22bd45a783c4bb80bc2742795ec9cf","slug":"inspection-report-of-nari-niketan-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी निकेतन: बिना रिपोर्ट देखे उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी निकेतन: बिना रिपोर्ट देखे उठाए सवाल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून जिला प्रशासन और राज्य महिला आयोग का दावा है कि जिला प्रशासन ने नारी निकेतन प्रकरण में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा को कोई जांच रिपोर्ट नहीं दी है। ना ही राज्य महिला आयोग से शर्मा ने कोई दस्तावेज लिए हैं। फिर बड़ा सवाल यह है कि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य किस आधार पर यह सब दावा कर रही हैं?
विज्ञापन
नारी निकेतन का दौरा करने के बाद मंगलवार को बीजापुर राज्य अतिथि गृह में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा ने दावा किया था कि नारी निकेतन प्रकरण में कई सफेदपोश भी संलिप्त हो सकते हैं। छोटे लोग अंदर हैं और बड़ों पर आंच तक नहीं आई। शर्मा ने यहां तक आरोप लगाए कि जिला प्रशासन की तरफ से की गई जांच से वह संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
एडीएम झरना कामठान की रिपोर्ट को भी उन्होंने संदेहास्पद करार दिया। शर्मा ने कहा था कि ‘मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि जब एडीएम को मामले की जांच करने जैसी गंभीर जिम्मेदारी दी गई तो उन्होंने इसमें सभी तथ्य क्यों नहीं दर्शाए? यह बेहद गंभीर स्थिति है। हमें पहले एक महिला होने के नजरिए से सोचना चाहिए।’ लेकिन सवाल यह है कि उन्होंने तो इस संबंध में जिला प्रशासन या राज्य महिला आयोग से कोई रिपोर्ट तक नहीं मांगी।
विज्ञापन
आयोग की जांच रिपोर्ट को देखा तक नहीं, फिर किस आधार पर सारे सवाल खड़े कर दिए? आयोग की सदस्य रेखा शर्मा का कहना है कि उन्होंने जो भी कहा वह नारी निकेतन में जांच के दौरान बिताए साढ़े छह घंटों को आधार बनाकर कहा। रेखा ने कहा कि मामला गंभीर है, असली लोग अभी तक सामने नहीं आए हैं।
हमने इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर ली है। जांच अधिकारी झरना कामठान का कहना है कि हमने पूरी तरह से तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी है। इस बारे में हमसे आयोग की सदस्य से कोई बातचीत नहीं हुई है। हमें सूचना देते तो हम जरूर जांच में आयोग को सहयोग करते।
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के नारी निकेतन जाने के बारे में हमें कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई। हमने कोई जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं सौंपी। ना ही आयोग के सदस्य ने हमसे रिपोर्ट मांगी। आयोग की ओर से सूचना मिलती तो हम सहयोग करते। वैसे भी शुरूआत से अब तक अमर उजाला ने जो भी खामियां दर्शाई हैं, प्रशासन जांच कर उन्हें दूर कर रहा है।
- रविनाथ रमन, जिलाधिकारी