{"_id":"1a3b70aedc8d320d100a74dc3e36fcf9","slug":"inspection-of-harish-rawat-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात CM शहर में निकले तो 'गायब' मिली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात CM शहर में निकले तो 'गायब' मिली पुलिस
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप भले ही पुलिस कर्मियों के भरोसे चैन की नींद सोते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि रात होते ही वे भी लापता हो जाते हैं।
विज्ञापन
रविवार देर रात मुख्यमंत्री हरीश रावत शहर की सड़कों से गुजरे तो यही आलम था। न बाहरी इलाकों में पुलिस थी न अंदरूनी इलाकों में गश्ती दल। हालांकि, कुछ चौराहों पर पुलिस टीम जरूर मौजूद थी।
नदारद रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई
सीएम की फटकार के बाद पुलिस पुलिस विभाग में दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। रात्रि गश्त से नदारद रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
रविवार देर रात डेढ़ बजे हरिद्वार से लौटते हुए मुख्यमंत्री शहर में पुलिस सक्रियता जानने के लिए भ्रमण पर निकल गए। सबसे पहले उनका काफिला डालनवाला पहुंचा। यहां डीएवी कालेज रोड सहित दो मार्गों से गश्ती टीम गायब थी।
विज्ञापन
इसके बाद काफिला भगत सिंह कालोनी, सहस्त्रधारा रोड होते हुए राजपुर रोड पहुंचा। आईटी पार्क क्षेत्र में भी गश्ती टीम गायब थी।
मुख्यमंत्री ने एसएसपी पुष्पक ज्योति से दूरभाष पर बात कर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एसएसपी से रात में भ्रमण कर पुलिस चौकसी बढ़ाने के लिए कहा। इसके बाद तमाम अधिकारी सड़कों पर आ गए।
सीएम ने जाना कार्रवाई का तरीकाराजपुर रोड होते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत दिलाराम चौक पर रुक गए। उन्होंने वहां ड्यूटी कर रहे हाथीबड़कला चौकी प्रभारी सुरेश बलोनी एवं अन्य पुलिसकर्मियों से शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का तरीका पूछा।
इस पर पुलिस कर्मियों ने बताया कि उनके पास एल्कोमीटर नहीं है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ चालान और वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाती है।
दिन भर चला बैठकों का दौर
मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण में असलियत सामने आने के बाद आला पुलिस अधिकारी भी हरकत में आ गए। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा ने सुबह नौ बजे के करीब एसएसपी पुष्पक ज्योति, एसपी सिटी अजय सिंह और एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय के साथ बैठक कर पुलिस सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।
फिर एसएसपी पुष्पक ज्योति ने कैंप कार्यालय में सीओ के साथ बैठक की। तीसरे पहर एसपी सिटी ने दारोगाओं के साथ बैठक कर गश्त व्यवस्था पर मंथन किया।
जल्दी सोए तो होगी कार्रवाई
अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने कहा कि यदि चौकी प्रभारी से लेकर सीओ तक रात दो बजे से पहले सोते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरे अधिकारियों के अलावा वे स्वयं आकस्मिक निरीक्षण कर सक्रियता का जायजा लेंगे। एडीजी ने बाकी जिलों के कप्तानों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
लाइट वाली जैकेट में रहेगी पुलिस
मुख्यमंत्री के दौरे के बाद निर्णय लिया गया है कि रात में पुलिसकर्मी लाइट वाली जैकेट में गश्त करेंगे। ताकि दूर से उनकी पहचान हो सके। अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पुलिस को जैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।