{"_id":"5af5566b4f1c1bce408b467e","slug":"insects-in-mid-day-meal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील: स्कूल में बने थे कड़ी चावल, थाली में परोसा खाना तो मिले कीड़े ही कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील: स्कूल में बने थे कड़ी चावल, थाली में परोसा खाना तो मिले कीड़े ही कीड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथरी
Updated Fri, 11 May 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में मिड डे मील परोसा गया तो बच्चों को थाली में कीड़े दिखाई दिए। एक बच्चे ने इसकी शिकायत की तो प्रधानाध्यापक ने आरोप बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के गांव इब्राहिमपुर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना (मिड डे मील) के तहत खाने में चावल में कीड़े मिलने पर अभिभावक भड़क गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया। आसमा, प्रवीण, काला, कालू, छतरपाल, सुभाष, मुस्कान, कोशर आदि अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में बृहस्पतिवार को दोपहर में मिड डे मील योजना के तहत खाने में कढ़ी चावल बनाए गए थे।
विज्ञापन
बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़
एक बच्चे ने खाने के दौरान चावल में कीड़े देख कर वहां से घर आकर यह बात परिजनों को बताई। इस पर विद्यालय में कई ग्रामीण पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
अभिभावकों का आरोप है कि पहले भी खाने के दौरान चावल में कीड़े मिल चुके हैं। खाना बनाने से पहले चावल साफ नहीं किए जाते हैं।
उनके बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दूसरी ओर प्रधानाध्यापक कमल कौशिक का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद व मनगढ़ंत हैं।
अभिभावकों का आरोप है कि पहले भी खाने के दौरान चावल में कीड़े मिल चुके हैं। खाना बनाने से पहले चावल साफ नहीं किए जाते हैं।
उनके बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दूसरी ओर प्रधानाध्यापक कमल कौशिक का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद व मनगढ़ंत हैं।