फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   inquiry on Allocated shop by mandi samiti.

सीएम ने दिए मंडी में आवंटित दुकानों की जांच के आदेश

Fri, 25 Mar 2016 09:22 PM IST
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Mar 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
inquiry on Allocated shop by mandi samiti.
हरीश रावत - फोटो : file photo

मुख्यमंत्री ने मंडी समिति की ओर से हाल ही में आवंटित दुकानों के जांच के आदेश दिए हैं। कुछ आढ़तियों की ओर से मामले की शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने मंडी निदेशक को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


निरंजनपुर सब्जी मंडी में हाल में ही मंडी समिति की ओर से आवंटित दुकानों का पूर्व कृषि मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने इसी माह उद्घाटन किया था। कुछ आढ़तियों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर आर्गेनिक उत्पादों के लिए आवंटित दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


आ‌ढ़तियों की शिकायत पर एक्शन
आढ़तियों की ओर से मुख्यमंत्री को बताया गया कि दुकानें नई सब्जी मंडी में बननी थी, लेकिन इन्हें पुरानी सब्जी मंडी में बनाकर कुछ लोगों को आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों की मांग थी कि जिन लोगों को दुकानें आवंटित की गई हैं उनके आर्गेनिक लाइसेंस की जांच की जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने निदेशक मंडी को जांच के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि उद्घाटन के बाद से यह दुकानें बंद पड़ी हैं। 

इनका है कहना
बदले की भावना से काम किया जा रहा है। दुकानों का आवंटन नियमानुसार हुआ है। इससे पहले भी कुछ दुकानें आवंटित हुई हैं।
-रविंद्र आनंद, मंडी समिति अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed