{"_id":"5758982f4f1c1b17489c51bb","slug":"inquiry-of-bridge-collapse-on-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड से सटी चीन सीमा पर पुल टूटने की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड से सटी चीन सीमा पर पुल टूटने की होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर (चमोली)
Updated Thu, 09 Jun 2016 03:42 AM IST
विज्ञापन
लोडेड ट्रक के गुजरने से भरभराकर टूट गया पुल।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-चीन सीमा पर सुराईथोटा पुल के धराशायी होने के कारणों की एसडीएम जोशीमठ जांच करेंगे। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुल के दूसरी ओर फंसे वाहनों को डीजल उपलब्ध कराने और घाटी के गांवों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को नीती घाटी में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुराईथोटा में पुल टूट जाने से सेना, आईटीबीपी और घाटी के लौंग, जुम्मा, फाक्ती, झेलम, कोसा, द्रोणागिरी, कागा, तमक, मलारी, महरगांव, फरकिया, बांपा, गमशाली व नीती गांवों के लोगों की आवाजाही पूर्ण रूप ठप हो गई है।
विज्ञापन