फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Innocent and elderly died due to rain and storm in uttarakhand

बारिश बनी आफत: छत गिरने से मासूम और बोल्डर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Sun, 17 Jul 2022 08:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Jul 2022 08:11 AM IST
सार

उत्तराखंड में बारिश और आंधी आफत बनकर टूटी है। पिथौरागढ़ में बारिश और आंधी के कारण एक भवन की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मलबे में दबकर मौत हो गई वहीं, धारचूला आते समय  गटकुना नाले में गिरे बोल्डर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई।

विज्ञापन
Innocent and elderly died due to rain and storm in uttarakhand
मकान की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ के धारचूला ब्लॉक से करीब 45 किमी दूर ग्राम पंचायत स्यांकुरी के तोक कल्यापालपला में शुक्रवार रात बारिश और आंधी के कारण एक भवन की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि पास में सो रही दादी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


संचार सेवा दुरुस्त नहीं होने के कारण समय पर हादसे की जानकारी प्रशासन को नहीं दी जा सकी। बाद में ग्रामीणों ने नेपाली सिम का प्रयोग कर एसडीएम कार्यालय धारचूला को घटना की सूचना दी। शनिवार सुबह धारचूला के गटकुना में हुई एक अन्य घटना में बोल्डर की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन


स्यांकुरी के तोक कल्यापालपला में शुक्रवार रात आई बारिश और तूफान देवीदत्त पुत्र हरिदत्त के परिवार पर आफत बनकर आया। बताया जाता है कि रात में देवीदत्त घर के दूसरे कमरे में सोये थे जबकि पत्नी मालती देवी तीन वर्षीय पोती लक्ष्मी के साथ दूसरे कमरे में सोई थी। देवीदत्त का बेटा रमेश सिंह अपनी गर्भवती पत्नी हेमा देवी की जांच कराने के लिए धारचूला आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में अंधड़ से उनके मकान की छत गिर गई जिससे दादी के साथ सो रही मासूम लक्ष्मी की मौत हो गई जबकि मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। संयुक्त अस्पताल धारचूला में मालती देवी का इलाज चल रहा है। संचार सुविधा दुरुस्त नहीं होने की वजह से ग्रामीण घटना की सूचना समय पर प्रशासन को नहीं दे पाए। बाद में उन्होंने नेपाली सिम का प्रयोग कर धारचूला एसडीएम कार्यालय में घटना की सूचना दी।

एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम रवाना कर दी गई। ग्रामीणों ने देर रात 10.45 बजे प्रशासन को नेपाली नंबर से जानकारी दी थी। 

उधर शनिवार सुबह 8.15 बजे धारचूला आते समय पय्यापोड़ी गटकुना निवासी हरुली देवी (70) गटकुना नाले में गिरे बोल्डर की चपेट में आ गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने राजस्व उप निरीक्षक हुकुम सिंह धामी और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। धारचूला तहसील क्षेत्र में दो हादसे होने से मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed