फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Informer reward scheme has come in the budget for Dehradun

Dehradun News: लिंग जांच की सूचना पर 50 हजार, आरोपी को पकड़वाने पर 1.50 लाख का इनाम

Sat, 20 Jul 2024 03:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Informer reward scheme has come in the budget for Dehradun
Iएक्स-रे, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण, शिकायत पर चर्चा, नियमित मॉनीटरिंग के निर्देशI
विज्ञापन




प्रसव पूर्व लिंग जांच करने वाले केंद्रों की सूचना देने वाले को 50 हजार और केंद्र संचालकों, चिकित्सकों को पकड़ने में मदद करने वाली महिलाओं को 1.50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस बार के बजट में देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के लिए इंफॉर्मर रिवॉर्ड स्कीम आई है। लिंगानुपात में सुधार के लिए भारत सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये की धनराशि दी गई है, इससे पहले सिर्फ 50 हजार रुपये की धनराशि दी जाती थी। यह जानकारी एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान ने दी।

पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में हुई। इसमें जनपद देहरादून में संचालित एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं इमेजिंग केंद्रों के पंजीकरण, शिकायत आदि पर चर्चा की गई। झरना कमठान ने निर्देश दिए कि नियमित रूप से इमेजिंग सेंटर की मॉनीटरिंग कर पीएनडीटी एक्ट का पालन किया जाए। निर्देश दिए गए कि लिंग जांच की सूचना देने पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का प्रचार प्रसार करें।
विज्ञापन


एसीएमओ पीएनडीटी डॉ. दिनेश चौहान की ओर से जिले में केंद्रों के नए पंजीकरण, नवीनीकरण, निरस्तीकरण और निरीक्षण की जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ. संजय जैन ने भी विचार रखे। बैठक में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी डिमरी, वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट जेपी नौटियाल, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतू तोमर, जिला पीएनडीटी समन्वयक ममता बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed