फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Industrial area Selaqui remains a major obstruction on the

Dehradun News: आए दिन जाम, हर आदमी परेशान, ई-रिक्शा, अतिक्रमण पर नहीं लगाम

Sat, 16 Sep 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Industrial area Selaqui remains a major obstruction on the

विज्ञापन



सेलाकुई में राष्ट्रीय राजमार्ग में हर समय रहती है जाम की स्थिति

देहरादून-पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई बड़ा अवरोध बना हुआ है। यहां अल सुबह और देर रात को छोड़कर अधिकांश जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार वाहन आधे से लेकर पौने घंटे तक जाम में फंसे रहते हैं।

फैक्टरियों की सुबह की शिफ्ट और शाम को कर्मचारियों की छुट्टी के समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का इस कदर जमावड़ा लगता है कि सड़क पर पैर रखने की भी जगह नहीं बचती है। वीकेंड पर जाम स्थानीय लोगों के साथ चकराता की वादियों में घूमने आने वाले पर्यटकों का मजा भी किरकिरा कर देता है।
विज्ञापन




जाम का सबसे बड़ा कारण ई-रिक्शा का अव्यवस्थित संचालन और सड़कों पर पसरा अतिक्रमण है। पुलिस ई-रिक्शा चालकों के चालान करती है, नगर पंचायत प्रशासन अतिक्रमण भी हटाता है, इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क पर जगह-जगह रेहड़ियों और स्थाई दुकानों के कब्जे है। नाबालिग ई-रिक्शा पर सवारी बैठाकर सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। कहीं भी रिक्शा खड़ा कर देते हैं। कई बार ई-रिक्शा चालक सड़क पर ही आपस में गाली गलौज और मारपीट शुरू कर देते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगना चाहिए। - संजय सहगल, अध्यक्ष, श्री हनुमान सेवा समिति





राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवैध रूप से खड़ी रेहड़ियों के कारण जाम की स्थिति पैदा होती है। कई बार नगर पंचायत प्रशासन से अवैध रेहड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा जा चुका है। नगर पंचायत प्रशासन केवल नाम के लिए अभियान चलाता है। एक बार अतिक्रमण हटाने पर अगर फिर कब्जा होता है तो सीधा कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। - ममता ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता





बाजार में बेतरतीब खड़ी हुई ई-रिक्शा और सड़क पर अवैध रूप से लगी फल सब्जी आदि की दुकानें जाम का कारण है। कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। ई-रिक्शा के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए। अतिक्रमण हटाने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत है। - विजयपाल सिंह बर्तवाल ,पूर्व प्रधान, सेलाकुई





पुलिस ने सिडकुल में वन-वे ट्रैफिक किया तो कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब ई-रिक्शा की बाढ़ और अवैध रेहड़ियां सड़क को जाम कर रही है। सिडकुल के गेट से राजा रोड तक की दूरी तय करने में ही एक घंटा लग रहा है। जाम की समस्या को हल करने के लिए लिए ई-रिक्शा का रूट तय करना और अतिक्रमण हटाना जरूरी है। - त्रिभुवन सेमवाल, जनरल मैनेजर, प्रोडक्शन, यूनी मेडिको










कुछ समय पूर्व ही राष्ट्रीय मार्ग पर यातायात को वन वे किया गया था, जिसका परिणाम भी अच्छा आ रहा है। अवैध रेहड़ियों और ई-रिक्शाओं के कारण थोड़ी दिक्कत भी आ रही है। जल्द ही नगर पंचायत और थाना सेलाकुई की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाया जाएगा। रेहड़ियों को हटाने के साथ चालान और जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। बेतरतीब खड़े होने वाले ई-रिक्शाओं के भी चालान किए जाएंगे। - मोहन सिंह, थाना प्रभारी सेलाकुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed