फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indo american military exercise.

उत्तराखंड में युद्धाभ्यास करेगी अमेरिकन आर्मी

Sun, 14 Sep 2014 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 Sep 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
indo american military exercise.
घने जंगलों में आतंकवादी घुसपैठ से निपटने में महारत हासिल करने के लिए भारत और अमेरिका का संयुक्त युद्धाभ्यास 17 सितंबर से कुमाऊं स्थित चौबटिया में शुरू होगा। यह अभ्यास कंपनी स्तर का है।
विज्ञापन


दो सप्ताह के अभ्यास में दोनों ओर से लगभग 250 सैनिक हिमालयी क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेंगे। इससे पहले अमेरिका के फोर्ट ब्रैग में भारत की सेना गई थी।

10वां सैन्य युद्धाभ्यास
अमेरिका और भारतीय सेना के बीच होने जा रहा यह 10वां युद्धाभ्यास हिमालय क्षेत्र के घने जंगलों में होगा। इस दौरान दोनों सेनाएं खूंखार आतंकवादियों को रोकने के तरीके में महारत हासिल करेंगी।
विज्ञापन


इंडो नेपाल सैन्य अभियान आयोजित करने वाला गरुड़ डिवीजन ही यह अभियान चलाएगा। इस दौरान आपदा प्रबंधन के गुर भी सिखाए जाएंगे।

यूएस आर्मी के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे
बता दें कि भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग के तहत अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में सैन्य अभ्यास होता है। इससे पहले भारतीय सेना अमेरिका के फोर्ट ब्रैग गई थी। युद्ध अभ्यास के दौरान यूएस आर्मी के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed