फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Woman cricketer Sneh Rana Told biggest challenge was to establish identity for women's cricket

Dehradun: ग्राफिक एरा में क्रिकेटर स्नेह का हुआ भव्य स्वागत, कहा-सबसे बड़ी चुनौती थी महिला क्रिकेट की पहचान

Fri, 14 Nov 2025 09:13 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Nov 2025 09:13 PM IST
सार

ऑल राउंडर स्नेह राणा ने कहा, उनके मित्रों ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कभी गुमराह नहीं होने दिया।

विज्ञापन
Indian Woman cricketer Sneh Rana Told biggest challenge was to establish identity for women's cricket
स्नेह राणा का ग्राफिक एरा में स्वागत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद उत्तराखंड लौटीं भारतीय क्रिकेटर स्नेह राणा के स्वागत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को स्नेह का ग्राफिक एरा में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा, जब मैंने क्रिकेट में कॅरिअर की शुरुआत की तब कोई नहीं मानता था कि महिला क्रिकेट में भी कॅरिअर बनाया जा सकता है। उस वक्त महिला क्रिकेट की पहचान सबसे बड़ी चुनौती थी।

विज्ञापन


ऑल राउंडर स्नेह राणा ने कहा, उनके मित्रों ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कभी गुमराह नहीं होने दिया। कहा, उत्तराखंड में दस साल पहले महिला क्रिकेट के प्रति जागरूकता नहीं थी, इसलिए उन्हें पंजाब जाना पड़ा। छोटी उम्र में घर से बाहर जाना भी कम चुनौतीपूर्ण नहीं था।
विज्ञापन


स्नेह ने कहा, युवा जिस क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहें, पूरी लगन और फोकस के साथ धैर्य रखकर कार्य करें। जो भी करें, दिल से करें। कभी हार नहीं माननी चाहिए। सफलता एकदम नहीं मिलती। उन्होंने सच हम नहीं, सच तुम नहीं, सच हैं मगर संघर्ष... कविता से छात्रों में जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर विकेट में करती हूं पिता का धन्यवाद
स्नेह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया, मैच के दौरान हर विकेट लेने के बाद वे एक खास चिह्न बना कर अपने दिवंगत पिता का आभार व्यक्त करती हैं।

Chamoli: मेल में सीएम धामी की घोषणा, गौचर हवाई पट्टी से जल्द शुरू होगी 18 सीटर हवाई सेवा

11 लाख रुपये से किया स्नेह का सम्मान
ग्राफिक एरा की एमबीए की छात्रा स्नेह का ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने 11 लाख रुपये की धनराशि से उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा, स्नेह के अभिभावकों ने 15-16 साल पहले जब महिला क्रिकेट कॅरिअर नहीं होता था, तब स्नेह पर विश्वास जताते हुए उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया, यह बहुत बड़ी बात है। स्नेह देश और खासकर उत्तराखंड की लड़कियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। इस मौके पर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डॉ. राखी घनशाला, विवि के प्रो-चांसलर डॉ. राकेश शर्मा, कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, प्रो वीसी डॉ. संतोष एस सर्राफ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed