फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: CM Dhami's announcement in the mail, 18-seater air service to start soon from Gauchar airstrip

Chamoli: मेल में सीएम धामी की घोषणा, गौचर हवाई पट्टी से जल्द शुरू होगी 18 सीटर हवाई सेवा

Fri, 14 Nov 2025 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 14 Nov 2025 07:04 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि गौचर में छोटे विमान शुरू करने के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर योजना की जानकारी दी जा चुकी है। इससे रेल और हवाई नेटवर्क से जुड़ने के बाद यहां पर्यटन और तीर्थाटन की गतिविधियों में इजाफा होगा।

विज्ञापन
Chamoli: CM Dhami's announcement in the mail, 18-seater air service to start soon from Gauchar airstrip
गौचर मेले का शुभारंभ करते सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गौचर में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने गौचर क्षेत्र के लिए कई घोषणा कीं। सीएम ने गौचर हवाई पट्टी से पिथौरागढ़ की तर्ज पर 18-सीटर हवाई सेवा शुरू करने, क्षेत्र के चार प्रमुख स्थलों पर पार्किंग सुविधा विकसित करने, साकेत नगर-रघुनाथ मंदिर-चटवापीपल मार्ग निर्माण और गौचर में स्टेडियम निर्माण जल्द शुरू किए जाने की घोषणा की।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि गौचर में छोटे विमान शुरू करने के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर योजना की जानकारी दी जा चुकी है। इससे रेल और हवाई नेटवर्क से जुड़ने के बाद यहां पर्यटन और तीर्थाटन की गतिविधियों में इजाफा होगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को गौचर में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ किया। सीएम ने मेले की स्थापना, सांस्कृतिक विरासत और लोकल फॉर वोकल को बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही सरकार की केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे का जल्द काम शुरू होने की बात कही। सीएम ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालया के तहत स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और मिशन स्टेट मिलट्स को नई उड़ान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rudraprayag: मध्यमहेश्वर ट्रैक पर चार दिन से लापता युवक, चलाया हवाई सर्च अभियान, नहीं चला कोई सुराग

सीएम ने राज्य में फिल्म शूटिंग, वेडिंग डेस्टिनेशन से लेकर पर्यटन, आयुष और सोलर पर सरकार की ओर से काम करने की बात भी कही। कहा कि गौचर, चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी और नैनीसैनी हवाई अड्डे से विमानों के उड़ान का एक रोडमैप बनाया जा रहा है। सीएम ने मदरसा बोर्ड को समाप्त किए जाने की बात कही। सीएम ने कहा कि गौचर में स्टेडियम निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है शीघ्र ही इसका कार्य शुरू करवाया जाएगा।

इससे पूर्व हवाई पट्टी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया। कार्यक्रम को विधायक अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग के भरत चौधरी, नपा के अध्यक्ष संदीप नेगी ने संबोधित किया। जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिपं अध्यक्ष दौलत सिंह, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख दीपिका मैखुरी, नपा कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह और राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed