फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indian idol 4 contestant kapil and surbhi married

विवाह के बंधन में बंध गए इंडियन आइडियल-4 के दो कॉम्पटीटर

Wed, 07 Dec 2016 11:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Dec 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
indian idol 4 contestant kapil and surbhi married
kapil thapa, surbhi

संगीत के क्षेत्र में कभी एक-दूसरे के कड़े प्रतिद्वंद्वी रहे देहरादून के कपिल थापा और त्रिपुरा की सुरभि विवाह के बंधन में बंध गए हैं।

विज्ञापन


तब दोनों एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे, लेकिन अब एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन में संघर्ष करना चाहते हैं। संगीत से प्यार की वजह से दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। त्रिपुरा में शादी रचाने के बाद बुधवार को दून में गढ़ी कैंट स्थित नया गांव में रिसेप्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन


इंडियन आइडियल-4 में इन दोनों प्रतिभागियों में कड़ा मुकाबला हुआ था। लेकिन बाजी सुरभि ने ही मारी और कपिल फर्स्ट रनरअप थे। त्रिपुरा में शादी की रस्म पूरी करने के बाद नवविवाहित जोड़ा मंगलवार को दून पहुंचा। यहां पहुंचकर सुरभि ने अन्य रस्में निभाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल ने बताया कि मुकाबले के दिनों में एक ओर दोनों एक-दूसरे से आगे निकलना चाहते थे तो कहीं न कहीं दिल में प्यार का बीज भी पनपने लगा था। उन्होंने बताया कि दोनों में प्यार की मुख्य वजह म्यूजिक ही था।


कपिल चाहते थे कि उनका जीवन साथी ऐसा हो जिसे संगीत की समझ हो, ताकि उसके साथ वह इस विषय पर बात कर सकें और मिलकर संघर्ष कर सकें। उन्होंने बताया कि हम दोनों संघर्ष कर रहे हैं तो हमने सोचा क्यों न साथ मिलकर किया जाए।

सुरभि ने उल्टा लटक कर गाना गाने का नया रिकॉर्ड बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। सुरभि ने चार मिनट 30 सेकेंड तक उल्टा लटक कर बिना रुके गाना गाकर यह रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड में एक गायक ने तीन मिनट 30 सेकंड तक गाकर बनाया था।

वहीं, कपिल थापा ने भी कुछ समय पहले एक नेपाली एलबम बनाई है, जिसे नेपाल और दून में काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed