फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Forest Service got 67 officers

Dehradun News: भारतीय वन सेवा को मिले 67 अफसर

Fri, 11 Aug 2023 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Indian Forest Service got 67 officers
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में बृहस्पतिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 2021-23 बैच के दो विदेशी प्रशिक्षु अधिकारियों सहित 67 भारतीय वन सेवा प्रशिक्षार्थियों को एसोसिएट ऑफ आईजीएनएफए डिप्लोमा दिया गया। इनमें 29 प्रशिक्षुओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर ऑनर्स डिप्लोमा प्राप्त किया। उत्तराखंड को भी एक आईएफएस मिला है। इस बार ऑफिसर्स को वानिकी और शासन की विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित करने के साथ ही एनजीओ के साथ ट्रेनिंग भी दी गई।
विज्ञापन

वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय चंद्र प्रकाश गोयल ने कहा, युवा पेशवर होने के नाते ऑफिसर्स को ध्यान रखना होगा कि उनके निर्णय देश की पर्यावरणीय नींव पर दीर्घकालिक असर डालने वाले हों। कहा, इस बार अधिकारियों को नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसयूआई) बंगलुरू से पर्यावरण विधि में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी प्रदान किया गया है। इससे वन अधिकारियों की लगातार बढ़ रही भूमिका को एक और आयाम मिलेगा। गोयल ने कहा, युवा अधिकारी महिलाओं और ग्रामीण समुदायों की भूमिका बढ़ाने के लिए काम करें।
विज्ञापन

83 वर्षों से देश की सेवा कर रही अकादमी
अकादमी के निदेशक भारत ज्योति ने कहा कि यह संस्थान पूर्व में इंडियन फॉरेस्ट कॉलेज और अब इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के रूप में पिछले 83 वर्षों से देश की सेवा कर रहा है। स्वतंत्र भारत के समस्त भारतीय वन सेवा अधिकारियों और 14 मित्र राष्ट्रों के 363 वन अधिकारियों ने अब तक इस संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले ऑफिसर्स को पुरस्कृत किया गया। यूपी कैडर की मृदुला सिंह बैच की टॉपर रहीं। विशिष्ट अतिथि भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के महानिदेशक अरुण सिंह रावत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed