फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indian boy marrry with foriegner girl

सात समुंदर पार रहने वाली लड़की से हुआ प्यार, लेकिन शादी में नहीं भूला अपने संस्कार

Sun, 15 Jul 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 15 Jul 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
indian boy marrry with foriegner girl
शादी के बंधन में बंध गए ट्रोडी और अर्जुन - फोटो : amar ujala

जखोली ब्लाक के घरणा गांव निवासी अर्जुन ने रीति-रीवाजों के साथ अपनी न्यूजीलैंड की मित्र से रुद्रप्रयाग में शिव मंदिर में शादी की। परिजनों ने भी बेटे की शादी में पूरे गांव को दावत दी। घरणा गांव निवासी अर्जुन सिंह सात वर्ष से न्यूजीलैंड में होटल में नौकरी कर रहा है। नौकरी के लिए इंटरव्यू के दौरान अर्जुन और ट्रोडी की मुलाकात हुई।

विज्ञापन


कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। परिजनों ने भी इस पर सहमति जताई और न्यूजीलैंड में ही दोनों की सगाई हो गई। अर्जुन जुलाई के पहले सप्ताह में अपनी मंगेतर फील्डींग मैनवाटु न्यूजीलैंड की ट्रोडी हंटर और उसकी मां के साथ अपने पैतृक गांव घरणा, रुद्रप्रयाग पहुंचे। 10 जुलाई को गांव के प्राचीन शिव मंदिर में परिजनों की मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाजों के साथ अर्जुन और ट्रोडी विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन


अर्जुन के पिता विजय सिंह बुटोला ने बताया कि बेटे की पसंद को वह भी स्वीकार करते हैं। बताया कि वर-बहू और समधन फिआनो हंटर इस सप्ताह न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। ट्रोडी को उत्तराखंड की खूबसूरती बेहद पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई अर्जुन-ट्रोडी की दोस्ती  

indian boy marrry with foriegner girl

घरड़ा गांव के अर्जुन बीते सात वर्षों से न्यूजीलैंड में रह रहे हैं। करीब चार वर्ष पूर्व उनके होटले ने पार्ट टाइप नौकरी के लिए एक विज्ञप्ति जारी की थी। इंटरव्यू देने ट्रोडी भी होटल पहुंची और उसका चयन हो गया।

इसके बाद अर्जुन उससे बातचीत करता रहता। लेकिन सात माह बाद उसकी अन्यत्र अच्छी नौकरी लग गई। लेकिन दोनों का मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला बना रहा।

बात घरवालों तक पहुंची तो अर्जुन के पिता विजय सिंह ने ट्रोडी के माता-पिता से फोन पर बातचीत की। इसके बाद दोनों की सगाई कर दी गई। इसके बाद चार दिन पूर्व गांव के मंदिर में दोनों का विवाह भी हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed