{"_id":"ca88c5592298963d2b55554bacd40c64","slug":"indian-army-will-do-yoga-in-yoga-diwas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना करेगी योग दिवस पर योगासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना करेगी योग दिवस पर योगासन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरा विश्व योग करने और स्वस्थ रहने की तैयारी में है। ऐसे में सेना कहां पीछे रहने वाली है।
विज्ञापन
योग दिवस के मौके पर सेना की सभी बटालियनों के कोर और कमान मुख्यालयों में सेना के जवान और उनके परिवार योग करेंगे। सेना ने प्रशिक्षित योगा टीचरों की मदद से सैनिकों और उनके परिवारों को प्रशिक्षित करना भी शुरू कर दिया है।
उत्तराखंड की सभी छावनियों में स्थित सेना के स्टेशनों पर योगाभ्यास शुरू हो गया है। सैनिकों और उनके परिवारों को योग सिखाने के लिए प्रशिक्षित ट्रेनर बुलाए गए हैं, जो योग आसनों के सही तरीके सिखा सकें। क्लेमेंटटाउन छावनी स्थित 14 डिवीजन मुख्यालय ने एक सप्ताह पहले से ही योग दिवस के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड सब एरिया में भी योग दिवस के लिए तैयारियां चल रही हैं। सेना के हर स्टेशन में कमान अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि योग दिवस पर देश भर में होने वाले कार्यक्रमों के अनुसार सभी जवानों को योग का अभ्यास करवाया जाए।
विज्ञापन
संभव है सेना में एक साथ सभी स्टेशनों पर योग करने का रिकार्ड भी बन सकता है। हालांकि सेना में योगा पर पहले से जोर दिया जाता रहा है। तनाव को कम करने के लिए योग की नियमित कार्यशालाएं होती हैं।