गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी रानीखेत की शांत वादियां, भारतीय सेना के सर्च ऑपरेशन में 16 आतंकी ढेर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और अमेरिका की सेना का युद्धाभ्यास जारी है। छावनी और आसपास के घने जंगलों में युद्ध और आपरेशनों जैसा ही वातावरण है। बृहस्पतिवार को संयुक्त सेनाओं ने छिपे आतंकवादियों और विद्रोहियों को पकड़ने के लिए एक बड़े आपरेशन को अंजाम दिया।
आपरेशन के लिए यहां पिलखोली के घने जंगल को चुना गया। पूरा जंगल उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, जब भारतीय सैनिकों ने अमेरिकी सैनिकों को जहां क्लिफ चोफ असाल्ट के माध्यम से पहाड़ों में छिपे आतंकियों को मार गिराने का प्रदर्शन किया। स्क्रेमिश आर्डर अटैक से आतंकियों के ठिकाने और बंकर ध्वस्त कर दिए।
सैनिकों ने दुरूह पहाड़ियों में छिपे आतंकियों और उनके ठिकानों को नष्ट करने के लिए युद्धकला का प्रदर्शन किया। रॉक क्लाइंबिंग के माध्यम से पहाड़ पर चढ़कर वहां छिपे आतंकियों और उनके बंकरों को नष्ट किया गया। बाद में बर्फ के पहाड़ में चढ़ने की कला का प्रदर्शन किया गया। युद्धाभ्यास का नेतृत्व भारतीय सेना के मेजर जनरल कवींद्र सिंह और अमेरिकी मेजर जनरल विलियम ग्राह्म ने किया।
आतंकियों से छुड़वाया लोगों को
युद्धाभ्यास के आतंकियों द्वारा किडनैप किए गए लोगों को छुड़ाने का भी प्रदर्शन किया गया। आतंकी दो लोगों का अपहरण कर घर के अंदर छिपे थे। दोनों देशों के जांबाजों ने सुनियोजित तरीके से आपरेशन को अंजाम देकर आतंकियों को मार गिराया और लोगों को सुरक्षित छुड़ाया।
युद्धाभ्यास में 16 आतंकियों को मार गिराया
युद्धाभ्यास के दौरान हुए आपरेशन में पिलखोली के जंगल में सैनिकों ने चुन चुनकर 16 आतंकियों को मार गिराया और उनके बंकरों और ठिकानों को भी नष्ट किया। बाद में रॉक क्लाइंबिंग का अभ्यास अमेरिकी सैनिकों से भी करवाया गया।