फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   india under 19 cricket team uttarakhand player powerful performance

टीम इंडिया की जीत में चमकी उत्तराखंड की 'त्रिमूर्ति', खेली ऐसी पारी कि देखती रह गई श्रीलंका

Tue, 31 Jul 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 Jul 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
india under 19 cricket team uttarakhand player powerful performance
Anuj Rawat/ Aryan juyal

पांच मैचों की वन डे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन


भारतीय टीम की जीत में उत्तराखंड के आर्यन जुयाल, अनुज रावत और आयुष बड़ोनी ने अपना योगदान दिया। कप्तानी करते हुए आर्यन ने जहां तीन कैच समेत चार शिकार किए, वहीं अनुज ने शानदार अर्द्ध शतकीय पारी खेली। आयुष ने फिरकी का कमाल दिखाते हुए दो विकेट चटकाए। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 38.4 ओवरों में 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अजय देव ने तीन और टिहरी के आयुष बडोनी, यतीन व मोहित ने दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन

अनुज रावत ने हल्द्वानी के आर्यन जुयाल के साथ पारी का स्कोर 93 पहुंचाया

india under 19 cricket team uttarakhand player powerful performance
Aryan Juyal

श्रीलंका के कप्तान निपुर धनंजय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे यह फैसला गलत साबित हुआ। 68 रन के स्कोर पर कप्तान समेत श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। 

श्रीलंका की ओर से निपुन धनंजय ने 33 और निपुर मलिंगा ने 38 रनों की पारी खेली। 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत भी कोई खास अच्छी नहीं रही, पवन शाह और यशस्वी 54 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रामनगर के अनुज रावत ने हल्द्वानी के आर्यन जुयाल के साथ पारी का स्कोर 93 पहुंचाया।

इसी बीच आर्यन भी 20 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए। आर्यन के आउट होने के बाद अनुज भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 50 रन बनाकर आउट हो गए। समीर ने एक छोर पर टिककर खेलते हुए अर्थव के साथ टीम को छह विकेट से जीत दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed