फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   independence day dehradun

देहरादून में सादगी से मना जश्न-ए-आजादी

Thu, 15 Aug 2013 11:41 AM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
देहरादून/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 15 Aug 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
independence day dehradun

उत्तराखंड आपदा के मद्देनजर राजधानी देहरादून में गुरुवार को जश्न-ए-आजादी सादगी से मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य और देश के सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की 66वीं वर्षगांठ की बधाई दी और आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


देहरादून के परेड ग्राउंड में गुरुवार सवेरे हुए समारोह में आईटीबीपी के जवानों ने परेड की, जिसके बाद मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने तिरंगा लहराकर समारोह की शुरुआत की।
विज्ञापन


अपने भाषण में बहुगुणा ने उत्तराखंडवासियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने हाल में आई आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। संकट की घड़ी में अपना सर्वस्व लगाकर जिंदगियां बचाने वाले जवानों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जवानों ने एक बार फिर साबित किया कि दूसरों की मदद के लिए वे हर चुनौती से टकराने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में उन पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सब कुछ भुलाकर ड्यूटी पूरी करने के लिए खुद को झोंक दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद स्वतंत्रता सेनानीयों से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।

राज्यपाल ने भी दी मुबारकबाद
स्वतंत्रता की 66 वीं वर्षगांठ पर राज्यपाल अजीज कुरैशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके त्याग, समर्पण, दृढ़ संकल्प तथा संघर्ष भरे प्रेरक नेतृत्व से हमें स्वतंत्र देश का नागरिक होने का गौरव प्रदान किया।

राज्यपाल ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी याद किया। उन्होंने इस अवसर पर राज्य में आई आपदा को लेकर कहा कि यह हमारा दायित्व है कि आपदा पीड़ित परिवारों की पीड़ा में साझेदार बनकर उनके आंसू पोछें। सबके संयुक्त प्रयास से उत्तराखंड का सात्विक आकर्षण, सांस्कृतिक वैभव और ऊर्जा को शीघ्र लौटाने में कामयाब होंगे।


इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अपने देश की आजादी के लिए सबकुछ न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान हमेशा हमारे लिए प्रेरणा रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed