फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Independence Day 2021: Only 200 people will get admission in program organized in Police Line

Independence Day 2021: पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में केवल 200 लोगों को ही मिलेगा प्रवेश, यहां करें पंजीकरण

Wed, 11 Aug 2021 10:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Aug 2021 10:26 PM IST
सार

जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें पहले जिला प्रशासन की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

विज्ञापन
Independence Day 2021: Only 200 people will get admission in program organized in Police Line
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में केवल 200 लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। इसके लिए उन्हें पहले जिला प्रशासन की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

विज्ञापन


Independence Day 2021: फाइलों में गुम होकर रह गया उत्तराखंड के इस स्वतंत्रता सेनानी का सपना
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर अनुमति दी जाएगी।  उन्होंने बताया कि लोगों को https://dehradun.nic.in/document/registration-of-passes-for-state-level-function-of-independence-day15-august-2021 पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। जिलाधिकारी ने बुधवार को तैयारियों का जायजाभी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Independence Day 2021: आज भी सुनाए जाते हैं मुक्खा सिंह के किस्से, ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ किया था विद्रोह


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी लोगों को थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा। साथ ही उनका पूरा ब्योरा भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड, पीडब्ल्यूडी, सूचना, नगर निगम के उपस्थित अधिकारियों को सभी आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देेश दिए।

उन्होंने यातायात, सुरक्षा व बैठने की व्यवस्था, डेकोरेशन, साफ-सफाई, साउंड सिस्टम और बारिश को ध्यान में रखते हुए वाटर प्रूफ इंतजाम करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस चेकिंग और सोशल डिस्टेंसिंग बनाने का काम करेगी। पीडब्ल्यूडी को आयोजन स्थल पर अस्थाई निर्माण, मंच और मेहमानों की श्रेणी के अनुसार बैठने की व्यवस्था करने को कहा। साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का जिम्मा नगर निगम को सौंपा गया है। 

उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते इस बार आयोजन में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने मास्क, सैनिटाइजर और ऑक्सीमीटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सावधानियों के साथ भव्य रूप में स्वतंत्रता दिवस आयोजन किया जाए। इस दौरान एडीएम प्रशासन वीर सिंह बुदियाल, एडीएम एफआर गिरीश चंद्र गुणवंत, संयुक्त निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसडीएम सदर गोपाल राम बिनवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश मंमगाई, जिला पूर्ति अधिकारी जसंवत सिंह कंडारी, पीडब्ल्यूडी के ईई डीसी पुरोहित समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed