फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Income tax team caught Bjp leader property 300 Registry and gold lockers

भाजपा नेता के पास मिली करोड़ों रुपये की जमीनों की 300 रजिस्ट्री, अब खुलेंगे सोने से भरे 10 लॉकर

Wed, 16 Jan 2019 04:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Jan 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Income tax team caught Bjp leader property 300 Registry and gold lockers
भाजपा नेता अनिल गोयल

भाजपा नेता अनिल गोयल की करोड़ों की जमीन सामने आई है। आयकर विभाग ने छापेमारी के दौरान गोयल परिवार के पास से करीब 300 जमीनों की रजिस्ट्री बरामद की थी। प्रधान निदेशक आयकर(जांच) अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को आयकर विभाग ने भाजपा नेता अनिल गोयल और गर्ग परिवार के 13 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे थे।

विज्ञापन


छापे के दौरान 70 लाख रुपये और ज्वैलरी के अलावा जमीनों के 300 कागज मिले थे। छापेमारी पूरी होने के बाद अब इन कागजों का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में गोयल परिवार की करोड़ों की प्रॉपर्टी सामने आई है। इन जमीनों में चेक के अलावा कैश भी भुगतान किया गया है, जिसका कोई हिसाब नहीं मिल पाया है। 

विज्ञापन

पांच किलो में से आयकर के हाथ आया 250 ग्राम सोना

आयकर विभाग ने छापेमारी के दौरान भाजपा नेता अनिल गोयल के प्रतिष्ठानों से पांच किलो सोना बरामद किया था। अब इसमें से 4.750 किलो सोना परिवार में सदस्य के हिसाब से बांट दिया गया है। नियम के हिसाब से आयकर विभाग के हाथ अब 250 ग्राम ज्वैलरी आई है। यह ज्वैलरी आयकर विभाग ने जब्त कर ली। बाकी लौटा दी।

लॉकर से निकलने वाला सोना होगा जब्त
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, जांच पड़ताल के दौरान गोयल और गर्ग परिवार के 10 लॉकर सामने आए थे। इन सभी लॉकर में सोना बताया जा रहा है। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चूंकि नियम के हिसाब से परिवार के सभी सदस्यों को ज्वैलरी बांट दी गई है। अब लॉकर में मौजूद पूरा सोना जब्त किया जाएगा।

बेनामी संपत्ति की भी जांच
आयकर सूत्रों के मुताबिक, जो जमीनों के कागज सामने आए हैं, उनकी जांच में बेनामी संपत्ति की दिशा में भी पड़ताल की जा रही है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई संपत्ति सामने नहीं आई है। अगर आती है तो उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed