फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   income tax raid in dehradun

दून से दिल्ली तक MJ के ठिकानों पर छापे

Wed, 24 Dec 2014 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Dec 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
income tax raid in dehradun

राजधानी देहरादून के नामी होटल और व्यावसायिक समूह एमजे के कई प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने छापे मारे। विभाग की 17 टीमों ने एक साथ समूह के दून, ऋषिकेश, रुड़की और दिल्ली के ठिकानों पर कार्रवाई की।

विज्ञापन


देर रात तक कर चोरी का आकलन किया जा रहा था। करोड़ों में कर चोरी का अंदाजा लगाया जा रहा है। उधर, विभाग की कार्रवाई से जिले के बड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


आयकर विभाग को एमजे समूह के मंजीत जौहर के खिलाफ कर चोरी की कई शिकायतें मिल रही थीं। विभाग का कानपुर कार्यालय जौहर पर नजर रखे था। गोपनीय जांच के बाद मंगलवार को आयकर निदेशक अशोक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में 17 टीमों ने छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून में समूह के होटल हरिद्वार रोड स्थित एमजे रेजीडेंसी, निरंजनपुर स्थित सॉलिटेयर हाइट और ईसी रोड पर एक अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर पुलिस टीमों को साथ लेकर छापे मारे गए। तीन अन्य टीमों ने ऋषिकेश में जौहर के घर और कार्यालय पर छापा मारा। रेडीमेड कपडों का शोरूम चलाने वाले मंजीत के भाई से भी पूछताछ की गई।

इसके अलावा रुड़की में बीटी गंज में रहने वाले मंजीत के रिश्तेदार और कांग्रेस नेता प्रमोद जौहर के कार्यालय, मतलबपुर स्थित एमजे कोल्ड स्टोरेज पर भी छापे मारे गए। दिल्ली और हरिद्वार में भी जौहर के ठिकानों पर छापे की सूचना है।


विभागीय सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने भारी तादाद में दस्तावेज, कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क जब्त की हैं। देर रात तक कार्रवाई जारी थी। सूत्रों के मुताबिक करोड़ों की कर चोरी की आशंका है। विभागीय संयुक्त आयुक्त (ज्वाइंट कमिश्नर) नीता अग्रवाल ने बताया कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया कि जांच के बाद ही कर चोरी की रकम का सही आकलन हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed