फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Incidents of forest fires and wildlife entering the area increased the trouble of forest officials.

जंगलों में आग, लाकडाउन के बीच वन्यजीवों के आबादी क्षेत्र में दाखिल होने की घटनाओं ने बढ़ाई मुसीबत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Incidents of forest fires and wildlife entering the area increased the trouble of forest officials.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना वायरस के चलते देशभर में लागू लॉक डाउन के बीच वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मुसीबत दोगुना बढ़ गई है विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को फायर सीजन शुरू होने के साथ ही जंगलों को आग से बचाने के साथ ही लाक डाउन के बीच वन्यजीवो के आबादी क्षेत्र में दाखिल होने की घटनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है । आला विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की टीमें दिन-रात जंगलों में गश्त कर रही हैं ,ताकि जंगलों में आग लगते ही तत्काल उस पर काबू पाया जा सके। साथ ही लाक डाउन के बीच आबादी क्षेत्र में आए दिन दाखिल हो रहे हाथी , तेंदुआ जैसे जानवरों को भी रोका जा सके। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि इन दिनों विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के सामने दोहरी चुनौती है । उन्हें जंगलों को आग से बचाने के साथ ही लॉक डाउन के बीच आबादी क्षेत्र में भी दाखिल हो रहे वन्यजीवों को भी रोकना है। कारण कि हाथी, तेंदुआ, सांभर, हिरण जैसे जानवर आबादी क्षेत्र में दाखिल हो रहे हैं । सुकून देने वाली बात यह है कि अभी तक इन जानवरों ने आबादी क्षेत्र में दाखिल होने के बाद कोई नुकसान नहीं किया है ।लेकिन फिर भी इनके हमले का तो खतरा बना ही रहता है ।ऐसे में संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उन तमाम इलाकों पर पैनी नजर रखी जा रही है जहां से हाथी, तेंदुआ समेत अन्य जानवर निकलकर आबादी क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश करते हैं। हाथी और तेंदुआ समेत कई जानवरों को विभागीय कर्मचारियों द्वारा जंगल की ओर खदेड़ा भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed