फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inauguration of digital radio station 'Oho Radio Uttarakhand'

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले डिजिटल ओहो रेडियो उत्तराखंड का किया आगाज

Thu, 04 Feb 2021 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of digital radio station 'Oho Radio Uttarakhand'
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को प्रदेश के पहले डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘ओहो रेडियो उत्तराखंड’ का शुभारंभ किया। रेडियो जॉकी काव्य की पहल पर शुरू हुए इस डिजिटल रेडियो ‘सोच लोकल, एप्रोच ग्लोबल’ के विजन पर आधारित है।
विज्ञापन

देहरादून के बल्लूपुर चौक स्थित दफ्तर में उत्तराखंड के पहले डिजिटल रेडियो स्टेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून से यह एक अच्छी शुरूआत हो रही है। एप्लीकेशन के माध्यम से ओहो रेडियो उत्तराखंड को दुनियाभर में सुना जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह रेडियो स्टेशन के कार्यक्रमों से उत्तराखंड की संस्कृति, परिवेश, बोलियों एवं अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। ये न केवल समाज में जागरूकता लाएगा, बल्कि लोगों के दुख, दर्द व समस्याओं को भी उजागर करेगा। इससे सरकार को भी लोगों की समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इंटरनेट के जमाने में हर कोई डिजिटल माध्यम से जुड़ रहा है, ऐसे में आरजे काव्य द्वारा रेडियो को डिजिटल माध्यम पर लाने की सराहनीय कोशिश की गई है। ‘ओहो रेडियो उत्तराखंड’ के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति, परिवेश, बोलियों एवं अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आरजे काव्य ने कहा कि ‘सोच लोकल, एप्रोच ग्लोबल’ का विजन लिए संगीत, साहित्य, खेल, करियर, पलायन, समाज और प्रदेश की हर बात को ओहो रेडियो उत्तराखंड अपनी आवाज देगा। कार्यक्रम में विधायक गणेश जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed