{"_id":"65ecb11e6e2bf263530d8df4","slug":"in-vikasnagar-block-area-people-are-not-getting-enough-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-367716-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 68 दिन में हांफी 63 करोड़ की पेयजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 68 दिन में हांफी 63 करोड़ की पेयजल योजना
विज्ञापन
Iविकासनगर ब्लॉक में बीते वर्ष 31 दिसंबर से शुरू हुआ था पेरी अर्बन पेयजल योजना से पानी की आपूर्तिI
विकासनगर ब्लॉक क्षेत्र में 63 करोड़ से बनी पेरी अर्बन पेयजल योजना से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। कार्यदायी संस्था का दावा था कि नई पेजयल लाइन से करीब 18 घंटे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी, लेकिन 68 दिन में ही योजना हांफने लगी है। उपभोक्ताओं को केवल सुबह-शाम ही पानी मिल रहा है। यह भी दावा था कि चार मंजिल तक पानी बिना मोटर के पहुंचेगा। वर्तमान में हालत यह है कि कई जगहों पर पेयजल लाइन में लीकेज है। लो-प्रेशर की समस्या बनी हुई है। करीब 1500 आबादी वाले तेलपुर गांव में एक सप्ताह से पानी का प्रेशर इतना कम है कि पहली मंजिल तक भी पानी नहीं चढ़ पा रहा है।
वर्ष 2021 में विकासनगर ब्लॉक में पेरी अर्बन पेयजल योजना का निर्माण शुरू हुआ था। योजना के तहत नौ ओवर हेड का निर्माण किया गया। करीब 185 किलोमीटर पेयजल लाइन बिछाई गई। पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र को जामनखाता, बदामावाला, पृथ्वीपुर, भोजावाला, अंबाड़ी, मेहूंवाला खालसा, जीवनगढ़, लाइन जीवन गढ़, गोकुलवाला जोन में बांटा गया। करीब सात हजार कनेक्शन करने के बाद 31 दिसंबर से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई।
तेलपुर निवासी उपभोक्ता संदीप यादव, अजय चौहान, दीवान सिंह, विरेंद्र तोमर आदि ने बताया जब नई पेयजल योजना से आपूर्ति शुरू हुई तो पानी का प्रेशर ठीक था। मोटर चलाने की जरूरत नहीं पड़ रही थी। अब प्रेशर बिल्कुल कम होगा है। बताया कि पहली मंजिल पर भी पानी भरने के लिए मोटर चलानी पड़ती है। बताया कि कहा गया था कि पूरे दिन पेयजल आपूर्ति होगी, लेकिन पानी केवल सुबह शाम ही आ रहा है। बताया कि जगह से जगह पेयजल लाइन लीकेज कर रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि पानी भरने के लिए मोटर चलाने से बिजली का बिल भी अधिक आ रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि जब पेयजल समस्या दूरी नहीं होनी थी तो नई पेयजल लाइन डालने का फायदा क्या हुआ।
विज्ञापन
Iपानी का प्रेशर पहले से कम है। पहली मंजिल पर पानी चढ़ाने के लिए मोटर चलानी पड़ती है। पानी भी केवल सुबह शाम ही आ रहा है। समस्या जस की तस बनी हुई है।
I
Iधनेश्वरी, उपभोक्ता
I
I
I
I
I
Iशुरुआत में पानी की आपूर्ति ठीक से हो रही थी, लेकिन धीरे-धीरे पानी का प्रेशर कम हो गया। अब प्रेशर इतना कम है कि पहली मंजिल तक भी बिना मोटर के पानी नहीं पहुंच रहा है।
I
I
I
Iआशा देवी, उपभभोक्ताI