फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   important post empty in disaster management department.

हरीश रावत ने दबा दी बहुगुणा की जगाई आस

Tue, 14 Oct 2014 03:18 PM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Oct 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
important post empty in disaster management department.

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा ने खतरे की लाल बत्ती जरूर जलाई दी लेकिन आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े अहम पदों पर अभी तक लाल बत्ती नहीं जली है।

विज्ञापन


आपदा के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा करीब डेढ़ सौ लोगों को एडजेस्ट कर जाते-जाते दर्जनों लाल बत्तियां तो जलाई लेकिन राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार के अध्यक्ष और राज्य आपदा राहत समिति के अध्यक्ष का पद अभी तक खाली हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस दौरान कुछ लाल बत्तियां जलाई हैं लेकिन उनका ध्यान भी इस ओर नहीं गया। आपदा एवं न्यूनीकरण प्रबंधन प्राधिकरण में अभी पदों का सजृन भी नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर पद और लाल बत्ती पाने वालों की साज जगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में करीब 85 पद खाली हैं जिन्हें तत्काल भरा जा सकता है। आयोग, परिषद, निगम, अभिकरण, संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार और सदस्य बनाकर मुख्यमंत्री अपने ऊपर बन रहे दबाव को कम कर सकते हैं। हालांकि बहुगुणा सरकार के दौरान हरीश रावत ज्यादा लाल बत्तियों के पक्षधर नहीं रहे हैं।

लंबे समय से खाली है महत्वपूर्ण पद

important post empty in disaster management department.

विजय बहुगुणा पद और लाल बत्ती की जो आस नेताओं में जगा गए थे उसे हरीश रावत ने आठ महीने तक दबाकर रखा। बत्ती पाने वाले उम्मीद लगाए थे नवरात्र में पद बटेंगे। आयोग की बात करें तो महिला और एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष पद लंबे समय से खाली हैं।

दिनेश धनै के मंत्री बनने के बाद गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष के साथ दो उपाध्यक्ष के पद भी खाली हैं। राज्य मानवाधिकार आयोग के उपाध्यक्ष का पद भी खाली है।

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड और राज्य समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद भी रिक्त हैं। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष कामहत्वपूर्ण पद भी खाली है।

पशुपालन विभाग में सर्वाधिक महत्वपूर्ण पद खाली हैं। उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड के एक उपाध्यक्ष और नौ सदस्य, उत्तराखंड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड एक उपाध्यक्ष और चार सदस्य, उत्तराखंड गौ सेवा आयोग अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद रिक्त हैं।

उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष का पद भी रिक्त है। राज्य उद्यमिता विकास सलाहकार के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद रिक्त हैं। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण की कार्यसमिति में उपाध्यक्ष, राज्य स्तर मत्स्य पालक विकास प्राधिकरण के दो उपाध्यक्ष पद खाली हैं।

ये पद है खाली

important post empty in disaster management department.

राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष, उत्तराखंड वन विकास निगम के दो उपाध्यक्ष के पद रिक्त हैं। कार्बेट टाइगर कन्जर्वेशन फाउंडेशन में दो विशेषज्ञों को बतौर सदस्य रखा जाना है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष और सदस्य का पद रिक्त है।

राज्य बागवानी बोर्ड के उपाध्यक्ष व सदस्य का पद रिक्त है। मीडिया सलाहकार समिति के दो उपाध्यक्ष व दो सदस्यों के पद भी रिक्त हैं। लघु सिंचाई सलाहकार समिति के दो उपाध्यक्ष पक्ष खाली हैं।

उत्तराखंड भाषा संस्थान केउपाध्यक्ष, हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष पद भी लंबे समय से खाली हैं। राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद भी खाली हैं।

इसी प्रकार स्पोटर्स कॉलेज सोसायटी में उपाध्यक्ष पद रिक्त है। गन्ना विकास सलाहकार समिति और गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष व अध्यक्ष के पद भरे जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed