{"_id":"5fd302298ebc3e3b9263e022","slug":"ima-pop-2020-325-youth-officer-will-serve-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMA POP : सरहद की निगहबानी को तैयार 325 जांबाज, कमांडेंट परेड में किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMA POP : सरहद की निगहबानी को तैयार 325 जांबाज, कमांडेंट परेड में किया शानदार प्रदर्शन
Fri, 11 Dec 2020 10:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहद की निगहबानी के लिए 325 जांबाज तैयार हैं। गुरुवार को इन जांबाजों ने कमांडेंट परेड में आईएमए की धुन पर शानदार प्रदर्शन किया। आईएमए कमांडेंट ले. जनरल हरेंद्र सिंह ने परेड की सलामी ली और भावी अफसरों में जोश भरा।
विज्ञापन
आईएमए में प्रशिक्षण के दौरान कड़ी मेहनत करने वाले 335 जेंटलमैन कैडेट शनिवार को भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन जाएंगे। जबकि, मित्र देशों के 70 कैडेट भी अपने-अपने देश की सेना का हिस्सा बनेंगे। बृहस्पतिवार को कमांडेंट परेड में सधे हुए कदम और शानदार ड्रिल से जेंटलमैन कैडेट्स ने आईएमए के प्रशिक्षण को सार्थक कर दिया।
विज्ञापन
कमांडेंट ले. जनरल हरेंद्र सिंह ने कहा कि अब सेना की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान उनके कंधों पर है। शनिवार को सेना का अभिन्न अंग बन जाएंगे। सभी अपनी मेहनत के बूते यह सम्मान हासिल करेंगे। कहा कि युवा अफसर सेना के मूल सिद्धांत चरित्र, सामर्थ्य, प्रतिबद्धता, और करुणा को बनाए रखें।
विज्ञापन
कमांडेंट ले. जनरल ने भावी अफसरों को सैन्य जीवन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि देश की उम्मीदें अब उन पर टिकी हुई हैं, उन्हें हर चुनौती का सामना पूरी हिम्मत और लगन से करना होगा। देश के मान-सम्मान पर आंच न आए यह आपकी पहली जिम्मेदारी है।
कमांडेंट ने की मित्र देशों के कैडेट्स की तारीफ
कमांडेंट ले. जनरल हरेंद्र सिंह ने नौ मित्र देशों के 70 जेंटलमैन कैडेट्स की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आईएमए में आपके द्वारा विकसित किए गए एकजुटता के मजबूत बंधन को बढ़ावा मिलेगा, जो हमारे राष्ट्रों के बीच राजनयिक और सैन्य संबंधों को मजबूत और जीवंत बनाए रखेगा। आपको हमेशा प्रयास करना चाहिए कि आप जो कुछ भी करते हैं, उसमें महानता हासिल करें। उन्होंने कैडेटों को अंतिम पीओपी में सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया।