फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMA POP 2018 Medal and trophy Distribution in award ceremony

IMA POP 2018: भावी अफसरों को मिला मेहनत का इनाम, इन 458 कैडेट्स को मिले मेडल और ट्रॉफी

Sat, 09 Jun 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Jun 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
IMA POP 2018 Medal and trophy Distribution in award ceremony
ima dehradun

आईएमए के खेत्रपाल सभागार में बुधवार को अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा ने 458 कैडेट्स को विभिन्न मेडल, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने भावी अफसरों को देश की आन, बान और शान की रक्षा के मूलमंत्र दिए।

विज्ञापन


अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत का परिणाम शानदार रहता है। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से कड़ा प्रशिक्षण लेने के बाद सेना में अफसर बनने जा रहे जेंटलमैन कैडेट्स को भी उनकी मेहनत का फल मिल रहा है। वे अफसर बनने से चंद फासले पर हैं, जो शनिवार को पूरा हो जाएगा। उन्होंने भावी सैन्य अफ सरों को हर परिस्थिति का सामना करने, बदलाव को आत्मसात करने व तकनीक में दक्षता हासिल करने की सीख दी।
विज्ञापन


कहा कि हमेशा आगे बढ़ने और जीतने की भावना के साथ सेना के सम्मान को बचाए रखना है। दस जून को आईएमए की पासिंग आउट परेड का आयोजन होगा। इस बार परेड में 458 कैडेट्स पासआउट होंगे, जिनमें 74 विदेशी कैडेट्स शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


49 विदेशी कैडेट्स को मिला डिप्लोमा
अवार्ड सेरेमनी के दौरान 49 विदेशी कैडेटों को डिप्लोमा दिया गया। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से मिलिट्री स्टडीज में कैडेटों को डिप्लोमा कराया जाता है। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यूएस रावत ने उन्हें सर्टिफिकेट बांटे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 से सैन्य अध्ययन और रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। 49 विदेशी कैडेटों में से सर्वाधिक 38 अफगानिस्तान के हैं। जबकि तजाकिस्तान से तीन, तंजानिया से दो व किर्गिजस्तान के एक कैडेट ने डिप्लोमा हासिल किया। कहा कि भविष्य में इन कोर्सों के अलावा अन्य कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।

इन्हें मिला व्यक्तिगत उत्कृष्टता सम्मान

IMA POP 2018 Medal and trophy Distribution in award ceremony
ima dehradun

इन्हें मिला व्यक्तिगत उत्कृष्टता सम्मान

पैराशूट रेजीमेंट मेडल : ललित कुमार
सिख रेजीमेंट सिल्वर मेडल : सचिन कुमार चाहर
डोगरा रेजीमेंट एंड स्काउट विंग मेडल : बीरेंद्र सिंह अधिकारी
मराठा लाइ मेडल : पीटी : नितिन अंतिल
सिख लाइ सिल्वर मेडल : विकास कापड़ी
कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स मेडल : कुलदीप नानासाहेब पंवार
9 जीआर मेडल : कुलदीप नानासाहेब पंवार
राजपूत रेजीमेंट सिल्वर मेडल : कुलदीप नानासाहेब पंवार
ब्रिगेड ऑफ द गार्डस मेडल : आदित्य निखारा
राजपुताना राइफल मेडल : आतिश सहगल
8 जीआर मेडल : हितेश ठाकुर
जाट रेजीमेंट सिल्वर मेडल : महेश कुमार
एएससी मेडल : आकाश बावा
ग्रेनेडियर्स ट्राफी : भुवनेश शर्मा
मोटीवेशन ट्राफी : बीरेंद्र सिंह अधिकारी

इन कैडेट को मिला बुक प्राइज अवार्ड   
आइटी : नितीश भट्ट
एम एंड डी क्लब :  गौरव कौशल
जर्नलिज्म क्लब : करण भल्ला
एकेडमिक्स : आतिश सहगल
कमांडेंट बुक प्राइज : मशकूर अहमद भट

रोलिंग ट्राफी (व्यक्तिगत)
राजा ऑफ फरीदकोट ट्राफी : अभिमन्यु ठाकुर
मेजर शैतान सिंह ट्राफी : अभिमन्यु ठाकुर
डक्कन होर्स ट्राफी : ललित कुमार
8वां कोर्स री यूनियन ट्राफी : नितिन भाटिया
 

इन्हें मिली रोलिंग ट्रॉफी

IMA POP 2018 Medal and trophy Distribution in award ceremony
ima dehradun

इन्हें मिली रोलिंग ट्रॉफी
सर अलविन एजरा ट्राफी : इंफाल
द नवाब ऑफ जोरा ट्राफी : अलामिन
इंटर कंपनी फिजिकल ट्रेनिंग कप : इंफाल
3वीं गोरखा रेजीमेंट ट्राफी : नौशेरा
बर्मा आर्मी ट्राफी : डोगराई
एयर चीफ मार्शल दिलबाग सिंह ट्राफी : नौशेरा
सेंट्रल इंडियन होर्स ट्राफी : डोगराई
पीबीजी ट्राफी : कसीनो
गवर्नर ऑफ उत्तराखंड ट्राफी : बसंतर
एडीजी एइ ट्राफी : मैक्तिला
इंटीरियर इकोनॉमी ट्राफी : सैंगरो
आर्मी कमांडर आर ट्रैक बैनर : डोगराई
कुमाऊं ट्रॉफी : डोगराई
चीफ ऑफ नेवल स्टाफ ट्रॉफी : मैक्तिला
डीजी सिग्नल्स सिल्वर ट्रॉफी : करिअप्पा बटालियन

इन्हें मिला स्पेशल अवार्ड
ब्लूज
गोल्फ : अभिराज हजेला।
फिजिकल ट्रेनिंग : एस बेखुर्ज व भाष्कर गोगोई।

हाफ ब्लूज
राइडिंग एंड पोलो : रजत वर्मा।
फिजिकल ट्रेनिंग : बृजेश पाल सिंह।

मोटिवेशन अवार्ड (मेरिट कार्ड)
गोल्फ : आकाश बावा।
एथलेटिक्स : बीएस पाटिल, ऋषभ भट्ट, भाष्कर गोगोई व प्रवीण कुमार।
राइडिंग एंड पोलो : विकास, अब्दुल अजीज, यशदीप अहलावत व बिशाल चंद्र।
फिजिकल ट्रेनिंग : गुरवीर सिंह, अर्जुन ठाकुर व जिग्मे वांगड़ी।

मोटिवेशन अवार्ड (स्पर्स)
राइडिंग एंड पोलो : आदित्य नंदल, यशदीप अहलावत, अब्दुल अजीज, रजत वर्मा व बेगनजर।

कमांडेंट एप्रीसिएशन अवार्ड
प्रणेश कुमार राय, राहुल मलिक, हर्ष प्रताप, राजशेखर व अब्दुल अजीज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed