{"_id":"fe7ea61d26ec5458038f4e15f262b012","slug":"illegal-wedding-point-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में अवैध हैं सभी वेडिंग प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में अवैध हैं सभी वेडिंग प्वाइंट
मनमीत रावत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Jul 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीडीए की नजर में देहरादून का एक भी वेडिंग प्वाइंट पांच मानकों पर खरा नहीं उतरता।
विज्ञापन
कई बार कार्रवाई के बाद भी मानकों का पालन नहीं
यही कारण है कि पिछले कुछ सालों में एमडीडीए ने 89 वेडिंग प्वाइंट के खिलाफ कंपाउंडिंग या सीलिंग की कार्रवाई कर चुका है। हालांकि, इसके बावजूद मानकों का पालन नहीं हो पाया।
शहर में इस समय लगभग 110 वेडिंग प्वाइंट हैं और अधिकतर नगर निगम क्षेत्र में हैं। राज्य गठन के बाद ही इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई थी।
तीन वेडिंग प्वाइंट को तो पिछले दिनों ही सील करने का आदेश जारी हुआ था। एमडीडीए के अधिशासी अभियंता अनिल त्यागी ने बताया कि एमडीडीए के पांच मानकों को पूरा करना ही होगा। पूरा न करने वाले वेडिंग प्वाइंट नियम विरुद्ध माना जाएगा।
विज्ञापन
यह हैं मानक :
जमीन का कामर्शियल लेंड यूज
मुख्य सड़क से 18 मीटर की न्यूनतम दूरी
शहर में दो हजार वर्ग मीटर का क्षेत्रफल
ग्रामीण क्षेत्र में तीन हजार वर्ग मीटर का क्षेत्रफल
पर्याप्त पार्किंग
वेडिंग प्वाइंट का फ्रंट 100 फीट या 37 मीटर