फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   illegal mining in rivers

यहां लंबा चलता है अवैध खनन का खेल

Tue, 06 Aug 2013 09:49 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2013 09:49 AM IST
विज्ञापन
illegal mining in rivers

उत्तराखंड में अवैध खनन का जबर्दस्त खेल सालों भर चलता है। भारी बारिश के दौरान भी नदियों से रेत और बजरी निकासी का कार्य चलते रहता है, लेकिन पुलिस से लेकर जंगलात महकमे के कर्मचारियों और अधिकारियों को कुछ भी नजर नहीं आता।

विज्ञापन


प्रदेश के माफिया की कोशिश रहती है कि नदियों से नियम के अनुसार खनन करने के लिए पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति मिले ही न। इसको लेकर वे अपना दबाव हर स्तर पर बनाते है।
विज्ञापन


नदियों की संख्या ज्यादा
प्रदेश में नदियों की संख्या की सूची लंबी है। हर नदी से रेत और बजरी की निकासी होती है, लेकिन चुनिंदा ही ऐसी नदियां है। जिनसे खनन करने के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से प्रदेश सरकार ने अनुमति ली है। प्रदेश सरकार अनुमति न ले। अवैध खनन का सिलसिला चलता रहे। इसको लेकर माफिया नेताओं से लेकर नौकरशाहों तक पर अपना दबाव बनाते हैं, जिससे वे अवैध खनन के जरिये चांदी कूटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात यह है कि बारिश के दिनों में भी बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है, लेकिन हर स्तर पर चुप्पी साधी जा रही है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक की नदियों की एक ही स्थिति बनी हुई है। खासतौर पर देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में सबसे अधिक नदियों से अवैध खनन का काला कारोबार किया जा रहा है।

खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed