फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   illegal construction ban in dehradun

अवैध बस्ती बसी तो अब SO की खैर नहीं

Wed, 17 Sep 2014 11:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Sep 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
illegal construction ban in dehradun

देहरादून में हुए नकरौंदा हत्याकांड में पुलिस की विफलता पूरे महकमे के लिए नासूर बन गई है।

विज्ञापन


सीएम ने दी दो टूक हिदायत
सीएम हरीश रावत के कड़े रुख के बाद राजधानी और शहर के दूसरे हिस्सों में अब कोई अवैध बस्ती बसी या नया निर्माण हुआ तो संबंधित थाना प्रभारी की खैर नहीं होगी। मंगलवार को नकरौंदा हत्याकांड की समीक्षा के दौरान थाना प्रभारियों को यह दो टूक हिदायत दे दी गई।

अब तक राजनीतिक नफे-नुकसान के लिहाज से शासन या प्रशासन ने राजधानी में अवैध बस्तियों पर कभी तल्खी नहीं दिखाई थी। यह पहला मौका है, जब शासन ने इस पर गंभीर चिंता जताते हुए कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की ओर से नकरौंदा में सहायक कृषि अधिकारी सुरेंद्र थपलियाल के घर डकैती और बेटे अंकित थपलियाल की हत्या में हुई कार्रवाई की समीक्षा मीटिंग में अवैध बस्तियों का मुद्दा उठा। पुलिस अफसरों का कहना था कि बस्ती में संदिग्धों की घुसपैठ लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने अवैध बस्तियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी। एसएसपी अजय रौतेला ने मंगलवार को थाना प्रभारियों से सीएम की मंशा जाहिर कर दी। कहा गया है कि थाना प्रभारी इलाके  में घूमकर बस्तियों का पूरा डाटा बनाएं। सुनिश्चित करें कि भविष्य में न अवैध बस्ती बस पाए और ना बस्तियों में आगे निर्माण हो।

सियासतदानों पर कौन कसेगा लगाम

राजधानी में नदियों किनारे बस्तियां बसाने में राजनीतिज्ञों की अहम भूमिका रही है। पहले उन्हें जगह दी गई, फिर धीरे-धीरे पक्के निर्माण करा दिए। नेताओं के संरक्षण के चलते अधिकारी भी जिम्मेदारी से बचते रहे। लगाम के लिए सरकार को संयुक्त फार्मूला लाना होगा, ताकि विभागों की जिम्मेदारी तय की जा सके।


मुख्यमंत्री ने अवैध बस्तियों और सरकारी जमीन पर कब्जे पर कड़ी नाराजगी जताई है। थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में सजग रहने को कहा गया है। फिर भी ऐसा होता है तो संबंधित थाना प्रभारियों को दंडित किया जाएगा।
- बीएस सिद्धू, डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed