{"_id":"5f4560d400f233409b1e899e","slug":"iimc-s-campus-may-open-in-uttarakhand-union-minister-javadekar-gave-hints","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में खुल सकता है आईआईएमसी का परिसर, केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने दिए संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में खुल सकता है आईआईएमसी का परिसर, केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने दिए संकेत
Wed, 26 Aug 2020 12:34 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:34 AM IST
सार
- सांसद अनिल बलूनी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने दिए संकेत
विज्ञापन
प्रकाश जावडे़कर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड से जल्द ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (आईआईएमसी ) का एक परिसर खोला जा सकता है। राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से अनुरोध किया था कि उत्तराखंड में आईआईएमसी का एक परिसर खोला जाए, जिससे पत्रकारिता और लेखन में जाने वाली राज्य की प्रतिभाओं को उत्तराखंड में ही शिक्षण व प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त हो सके। बलूनी के मुताबिक, जावड़ेकर ने उन्हें सकारात्मक संकेत दिए।
विज्ञापन
सांसद बलूनी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर लेखन औार पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड का बहुत बड़ा योगदान है। उत्तराखंड की अनेक हस्तियों ने इस क्षेत्र में बड़ी सेवा की है और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने हैं। वर्तमान में भी मीडिया में भारी संख्या में उत्तराखंडी सेवा दे रहे। उन्होंने कहा कि अनेक प्रतिभाएं संसाधन के कारण आगे नहीं बढ़ पाती हैं।
विज्ञापन
अगर राज्य में ही एक विश्वस्तरीय संस्थान उपलब्ध होगा तो पत्रकारिता के क्षेत्र में राज्य ही नहीं देश को भी अनेक प्रतिभाएं प्राप्त होंगी। सांसद बलूनी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने बहुत सकारात्मक रूप में उनके अनुरोध को लिया है। आश्वस्त किया है कि वह इस दिशा में गंभीर प्रयास करेंगे। उन्हें पूर्ण आशा है कि राज्य को शीघ्र ही आईआईएमसी का एक परिसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन